bell-icon-header
बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को नहीं किया बर्थडे विश, क्रिप्टिक पोस्ट कर बोलीं- मैं उन लोगों पर भरोसा…

Malaika Arora Cryptic Post Arjun Kapoor Birthday: मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर का बर्थडे विश नहीं किया है। इस बीच उन्होंने अजीब बातें लिखी हैं।

मुंबईJun 26, 2024 / 12:15 pm

Priyanka Dagar

मलाइका अरोड़ा ने किया पोस्ट

Malaika Arora Cryptic Post Arjun Kapoor Birthday: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आज 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक्स ब्रेकअप के बाद एक्टर को जन्मदिन की बधाई तो नहीं दी, पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर जरूर किया है। जो उनके फैंस को समझने में दिक्कत आ रही है कि आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट (Malaika Arora Cryptic Post Arjun Kapoor Birthday)

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है उन्होंने उसमें लिखा है, “मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं आंखें बंद करके और पीठ दिखाकर भरोसा कर सकूं।” अब मलाइका और अर्जुन के फैंस दोनों इस पोस्ट को अर्जुन कपूर के बर्थडे से कनेक्ट कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि दोनों ने इस तरह से अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया है। 
यह भी पढ़ें
 

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर करने जा रहे शादी! अनिल कपूर ने दिया हिंट

मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। कपल को लेकर खबर थी कि वह जल्द शादी कर लेंगे। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं और अब अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट खलबली मचा रहा है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को नहीं किया बर्थडे विश, क्रिप्टिक पोस्ट कर बोलीं- मैं उन लोगों पर भरोसा…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.