bell-icon-header
बॉलीवुड

केएल राहुल के लिए पनौती हैं पत्नी अथिया शेट्टी? पति के प्लेइंग 11 से बाहर होते ही ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस

Athiya Shetty gets brutally trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों शादी के बाद अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। एक बार फिर दोनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी दूसरी है। दरअसल केएल राहुल के चलते अदाकारा को ट्रोल किया जा रहा है।

Mar 03, 2023 / 11:51 am

Shweta Bajpai

kl rahul

Athiya Shetty gets brutally trolled: न्यूली मैरिड कपल अथिया शेट्टी और केएल राहुल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों ने शादी की थी। दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट वर्ल्ड के कई नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। अथिया और केएल राहुल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद से दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं कभी डिनर डेट पर तो कभी एयरपोर्ट पर। एक बार फिर कपल चर्चा में है। वैसे तो बॉलीवुड एक्ट्रेसेस आए दिन ट्रोल होते रहती हैं लेकिन इन दिनों ट्रोल्स के निशाने पर आथिया शेट्टी आ गई है।
दरअसल क्रिकेट की दुनिया के फैन्स ने अब अथिया शेट्टी को निशाने पर ले लिया है और अब सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इंदौर में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रहे टेस्ट मैच में केएल को शुभमन गिल से रिप्लेस कर दिए जाने की खबर के बाद से ही, अथिया पर इसका ठीकरा फूट गया है।

दरअसल इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच से केएल राहुल बाहर कर दिए गए हैं और उनकी जगह शुभमन गिल को लिया गया है। लोगों का मानना है कि जब से केएल राहुल ने आथिया से शादी की है तब से केएल राहुल अच्छे से खेल नहीं पा रहे हैं। बीते कुछ समय से केएल राहुल कुछ खास कारनामा नहीं दिका पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी करने जा रहे हैं ऋतिक रोशन

https://twitter.com/hashtag/INDvAUS?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/GoggleWalaMemer/status/1630832599034888192?ref_src=twsrc%5Etfw
यही वजह है कि उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है। उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल खेल रहे हैं। बस फिर क्या था लोग इसका जिम्मेदार आथिया को ठहराने लगे।

एक यूजर ने कहा है- अथिया शेट्टी का श्राप लगा है पूरी टीम को।

कुछ लोगों ने वर्क कमिटमेंट की वजह से कपल के हनीमून प्लान टालने का भी मजाक उड़ाया है और घटिया पोस्ट शेयर किए हैं। एक ने कहा- अथिया दीदी को क्या बना दिया।
https://twitter.com/hashtag/IndvsAus?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/INDvAUS?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यही नहीं नेटिजन्स ने तो अथिया को ‘पनौती’ का टैग तक दे दिया है। हालांकि ये पहली बार नहीं जब ऐसा हुआ हो, इससे पहले भी अनुष्का शार्मा को भी ट्रोल किया गया था। जब विराट कोहली ने खराब परफॉर्म किया था तब अनुष्का शर्मा को खूब ट्रोल किया गया था।

यह भी पढ़ें

अमिताभ-धर्मेंद्र के बाद दिलीप जोशी के घर पहुंचे 25 हथियारबंद लोग

Hindi News / Entertainment / Bollywood / केएल राहुल के लिए पनौती हैं पत्नी अथिया शेट्टी? पति के प्लेइंग 11 से बाहर होते ही ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.