bell-icon-header
बॉलीवुड

Birthday Special: पहली फिल्म में लिपलॉक, अभिषेक बच्चन ने तोड़ा दिल, पति ने दिया तलाक, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Birthday Special: 90 के दशक की इस फेमस एक्ट्रेस ने पहली फिल्म में लिपलॉक से तहलका मचा दिया था। पति से अलग अब काट रही हैं अकेले जिंदगी…

मुंबईJun 25, 2024 / 08:33 am

Priyanka Dagar

फेमस एक्ट्रेस का जन्मदिन

Birthday Special: एक्ट्रेस आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। इनके परिवार का नाम बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार्स की लिस्ट में आता है। इनके पापा हो या बहन- भाई हर कोई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। इस एक्ट्रेस की जिंदगी एक फिल्मी कहानी से अलग नहीं है। हर कोई इनकी खूबसूरती पर फिदा है पर ये एक्ट्रेस जिंदगी के इस पड़ाव पर अकेले जिंदगी बिता रही है। हम बात कर रहे हैं। कपूर खान के बड़ी बेटी और करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर की। करिश्मा कपूर के दीवाने आज भी कई है। इनकी खूबसूरती पर लोग आज भी मरते हैं। आइये जानते हैं इनकी पर्सनल लाइफ के कुछ दिलचस्प किस्से…

करिश्मा कपूर का जन्मदिन (Karishma Kapoor Birthday)

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। इनकी जिंदगी में जो प्यार के रंग थे वह सब खत्म हो गए हैं। करिश्मा का जितना शानदार फिल्मी सफर रहा, उतनी ही निजी जिंदगी में समस्या रहीं। करिश्मा कपूर की सगाई अभिषेक बच्चन से हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा की मां बबीता और अभिषेक बच्चन की मां जया बच्चन को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों इस रिश्ते के खिलाफ थे। बबीता को बेटी के करियर का डर था। सगाई की खबरों के समय करिश्मा कपूर का करियर आसमान छू रहा था वहीं अभिषेक बच्चन की शुरुआती फिल्में फ्लॉप साबित हुईं थी। वहीं, जया बच्चन चाहती थीं कि उनकी बहू शादी के बाद काम न करें। जिस वजह से ये रिश्ता और जल्दी खत्म हो गया।
करिश्मा कपूर की फिल्म ने ही रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। करिश्मा ने आमिर खान के साथ राजा हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरआत की थी और पहली फिल्म में लिपलॉक से उन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
यह भी पढ़ें
 

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर करने जा रहे शादी! अनिल कपूर ने दिया हिंट

अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। कपल के दो बच्चे समायरा और कियान है। बता दें, संजय कपूर पहले से शादीशुदा थे और करिश्मा से उनकी ये दूसरी शादी थी जब से शादी हुई थी तब से ही कपल का रिश्ता ठीक नहीं था फिर शादी के 11 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया और बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को मिल गई।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Birthday Special: पहली फिल्म में लिपलॉक, अभिषेक बच्चन ने तोड़ा दिल, पति ने दिया तलाक, जानें कौन है ये फेमस एक्ट्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.