bell-icon-header
बॉलीवुड

जाह्नवी कपूर ने पहली बार बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग फोटो की शेयर, देखने के लिए मची खलबली

Janhvi Kapoor With Boyfriend Shikhar Pahadia: एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर अपने इंस्टाग्राम की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड संग अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

मुंबईJun 05, 2024 / 12:07 pm

Priyanka Dagar

Janhvi Kapoor With Boyfriend Shikhar Pahadia

Janhvi Kapoor With Boyfriend Shikhar Pahadia: फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते को लगता है कंफर्म कर दिया है। उन्होंने बता दिया है कि वह शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने ये सब इंस्टाग्राम पर बताया है।

जाह्नवी कपूर ने कंफर्म किया बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग रिश्ता (Janhvi Kapoor With Boyfriend Shikhar Pahadia)

जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 10 फोटो शेयर की थी। इसमें उन्होंने शिखर पहाड़िया के साथ अपनी बॉन्डिंग फैंस के साथ शेयर की। कपल की तस्वीरें देखने के बाद फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। दोनों की फोटो जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर खलबली मच गई। हर कोई दोनों को साथ में देखना चाहता था जो एक्ट्रेस ने पूरा कर दिया। जो तस्वीर जाह्नवी ने शेयर कि उसमें दोनों बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं और काफी मस्ती करते भी दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इसमें एक गजब का कैप्शन भी दिया है। 
यह भी पढ़ें

‘मिर्जापुर 3’ OTT पर कब होगी रिलीज? सामने आया ये अपडेट, वीडियो देख फैंस हुए खुश

जाह्नवी कपूर ने फोटो शेयर की है वह इटली वैकेशन की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “यह काफी अच्छा वैकेशन रहा। प्यार और यादों के लिए शुक्रिया।” जाह्नवी कपूर ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो में अपने और शिखर पहाड़िया के रिश्ते को कंफर्म किया था और बताया था कि दोनों साथ में काफी खुश हैं। अब फैंस कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं और फोटो देखकर काफी खुश भी हो रहे हैं। 

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जाह्नवी कपूर ने पहली बार बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग फोटो की शेयर, देखने के लिए मची खलबली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.