bell-icon-header
बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय के एक्स ने सलमान खान पर निकाली भड़ास? लोग बोले- SRK की तारीफ करनी थी भाईजान की…

IIFA 2024: ऐश्वर्या राय के एक्स-बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर सलमान खान पर कटाक्ष किया है।

मुंबईSep 30, 2024 / 11:20 am

Jaiprakash Gupta

IIFA 2024 Vivek Oberoi Takes Dig At Salman Khan: आईफा अवॉर्ड्स 2024 के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। इसमें ऐश्वर्या राय के एक्स-बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर सलमान खान पर कटाक्ष किया है।
विवेक ओबेरॉय IIFA Awards 2024 के प्रेजेंटर्स में से एक रहे। उन्होंने स्टेज पर आने के बाद शाहरुख खान की तारीफ करने लगे जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

अरशद वारसी का यूटर्न, पहले प्रभास को बताया जोकर और अब खुद ही मार ली पलटी जानें क्या कहा?

इसमें विवेक ओबेरॉय ने कहा- ”शाहरुख खान के पास वो पावर है, जिससे वो दूसरों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। बहुत से लोग होते हैं, जिनके पास फेम और पावर होता है, लेकिन आप उनमें से हैं, जो अपने फेम की ताकत से लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।”
Vivek Oberoi
यह भी पढ़ें

क्या प्रभास के साथ बनने वाली है Kareena Kapoor की जोड़ी? इस बड़े डायरेक्टर ने दिया हिंट!

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

उनका ये वीडियो देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने सलमान खान के ऊपर तंज कसा है। इसलिए इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-SRK की तारीफ करनी थी भाईजान की बुराई नहीं। वहीं ये वीडियो देख SRK के फैंस खुश हो गए और विवेक की तारीफ करते दिखे। यहां देखिए वायरल वीडियो:
यह भी पढ़ें

गंभीर बीमारी से जूझ रहीं ऐश्वर्या राय! लोगों ने कहा- अच्छा इसलिए अभिषेक से तलाक…

विवेक ओबेरॉय और सलमान का विवाद

विवेक ओबेरॉय और सलमान का विवाद बहुत पुराना है। ये तब से जब विवेक एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में थे। तब सलमान खान ने कथित तौर पर विवेक को करियर खत्म करने की धमकी दी थी। विवेक ने एक इंटरव्यू में खुद इस बारे में बताया था। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / ऐश्वर्या राय के एक्स ने सलमान खान पर निकाली भड़ास? लोग बोले- SRK की तारीफ करनी थी भाईजान की…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.