bell-icon-header
बॉलीवुड

Holi Special 2020 : बॉलीवुड के इन स्टार्स की होली पार्टी है फेमस, 40 साल से ये एक्ट्रेस निभा रहीं अनोखी परपंरा

कपूर परिवार आरके स्टूडियोज़ में ग्रैंड होली पार्टी रखने के लिए जाना जाता है। राज कपूर खुद शानदार पार्टी रखा करते थे और हर इंतजाम पर नजर रखी जाती थी। इसमें कई फिल्म स्टार्स का

Mar 08, 2020 / 04:46 pm

Shaitan Prajapat

Holi Special 2020

होली का बॉलीवुड सितारों पर भी आम आदमी की तरह मस्ती का रंग चढ़ता हैं। होली की मस्ती सभी स्टार्स के घर रहती है। लेकिन इनमें सबसे ज्यादा मशहूर है कपूर, बच्चन और अख्तर-आजमी परिवारों की होली। फिल्मी सितारों का होली का अपना इतिहास है। इस बार भी होली के मौके पर सितारे होली खेलेंगे लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की होली कि किस प्रकार सितारे होली मनाते आए हैं। बॉलीवुड में राज कपूर की होली आज भले ही इतिहास हो लेकिन ऐतिहासिक रही है। एक जमाना था जब बॉलीवुड में होली का मतलब, राज कपूर के आरके स्टूडियो की होली होता था। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर शुरू में अपने थियेटर के लोगों के संग होली मनाते थे जिसे राज कपूर ने फेमस बना दिया। साल 1952 से ही आर के स्टूडियो में जम कर होली होती थी। एक बड़े टैंक में रंग और दूसरे में भंग तैयार किए जाते थे और हर आने वाले को उन दोनों से सराबोर किया जाता था।

कपूर परिवार आरके स्टूडियोज़ में ग्रैंड होली पार्टी रखने के लिए जाना जाता है। राज कपूर खुद शानदार पार्टी रखा करते थे और हर इंतजाम पर नजर रखी जाती थी। इसमें कई फिल्म स्टार्स का जमावड़ा लगता था। इसकी तस्वीरें भी सुर्खियों में छाई रहती थीं।
अपनी मेहमान नवाजी के लिए मशहूर बच्चन परिवार की होली पार्टी में भी सभी रिश्तेदारों और करीबियों का जमावड़ा लगता है। यहां हर साल होली बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है। बच्चन्स की साल 2004 की होली पार्टी खूब सुर्खियों में रही थी। इसकी वजह थी शाहरुख और अमर सिंह का पैचअप। एक अवॉर्ड सेरेमनी में गर्मागर्मी होने के बाद इनके रिश्तों में थोड़ी तल्खी आ गई थी।
Holi Special 2020
शाहरुख खान भी कई बार ‘मन्नत’ में होली पार्टी रख चुके हैं। फिल्म मेकर सुभाष घई की होली पार्टी उनके अलग अंदाज के लिए याद की जाती हैं। वह होली पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपने मड आइलैंड वाले बंगले पर इकट्ठा कर लेते थे।
अब धीरे-धीरे इन शानदार पार्टियों का ट्रेंड खत्म होता जा रहा है। लेकिन शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने आज भी 40 साल पुराना रिवाज बनाए रखा है। शबाना के पिता कैफी आजमी हर साल अपने घर पर होली पार्टी रखा करते थे। इसी तरह वह भी हर साल इस त्योहार को उसी उत्साह से मनाती हैं।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Holi Special 2020 : बॉलीवुड के इन स्टार्स की होली पार्टी है फेमस, 40 साल से ये एक्ट्रेस निभा रहीं अनोखी परपंरा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.