करीना कपूर ने किया विश
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एकता के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। करीना ने एकता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक नोट भी लिखा। ‘एक्ट्रेस ने लिखा, जन्मदिन मुबारक बॉस… सॉलिड, लविंग और निडर… हमेशा ढेर सारा प्यार’। साथ ही एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने एकता के साथ एक वीडियो शेयर किया और कहा, ‘आपकी मुस्कुराहट और खुशी की कामना करती हूं। आप हमेशा स्वस्थ रहें, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं… आप जैसी हैं वैसी ही खास हैं’।हर साल करती हैं तिरुपति मंदिर के दर्शन
कंटेंट क्वीन एकता कपूर लगभग हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति मंदिर जाती हैं। मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता के साथ एक प्यार भरी तस्वीर शेयर की। मौनी ने लिखा, ‘उस महिला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जिसे मैंने हमेशा प्यार किया है। भगवान आपको वह सब प्रदान करें जो आप चाहती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी प्यारी एकता मैम, लव यू’। एकता को क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कुसुम, कभी सौतन कभी सहेली, क्या हादसा क्या हकीकत, किस देश में है मेरा दिल, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे कई मशहूर शो बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्तमान में प्रसारित होने वाले शो भाग्य लक्ष्मी, परिणीति, कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य लव सेक्स और धोखा 2 का भी निर्माण किया है।
49 साल की एकता कपूर आज भी सिंगल हैं। उन्होंने अब तक शादी के बारे में नहीं सोचा है। इसके बावजूद एकता एक बच्चे की मां है। एकता ने सरोगेसी की मदद से 2019 में ही अपने बेटे का वेलकम किया था। वह एक बेहतरीन बेटी होने के साथ एक शानदार मां भी हैं।