Dharmendra Blockbuster Movie: बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र की कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो लंबे समय तक सिनेमाघरों में लगी रही। इन्हीं में से एक फिल्म के बारे में हम आपको बताएंगे। इस फिल्म को करीब एक साल तक जनता ने लाइन लगाकर देखा था।
इस फिल्म का नाम है ‘धरम वीर’ (Dharam Veer) है। ये फिल्म 1977 में आई और दर्शकों को इतनी पसंद आई की वो पूरे साल इसे देखने गए। इसमें धरम जी के अलावा जितेंद्र, जीनत अमान, नीतू सिंह, प्राण, जीवन और रंजीत जैसे स्टार्स थे।
इस फिल्म में धर्मेंद्र का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। इसमें बॉबी देओल (Bobby Deol) ने उनके बचपन का रोल प्ले किया था। फिल्म को मनमोहन देसाई ने डायरेक्ट किया था। इसके प्रोड्यूसर थे सुभाष देसाई। इस मूवी को आज भी दर्शक टीवी पर देखना पसंद करते हैं। लोगों ने इसके दूसरे पार्ट की डिमांड भी की थी, मगर अभी तक वो इंतजार ही कर रहे हैं।