bell-icon-header
बॉलीवुड

जब रणवीर सिंह को पहली बार देखकर दीपिका पादुकोण ने दिया था ऐसा रिएक्शन

आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये एक दूसरे के लिए ही बने हैं, लेकिन कभी खुद दीपिका उन्हें अपने टाइप का नहीं मानती थीं।

Dec 01, 2021 / 08:00 pm

Archana Pandey

Deepika Padukone and Ranveer Singh

नई दिल्ली: एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड के मोस्ट ब्यूटीफुल कपल हैं। दोनों जहां एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। वहीं, दोनों को साथ में देखकर फैंस को भी अच्छा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब पहली बार दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को पहला बार देखा था तो क्या रिएक्शन दिया था। आइये जानते हैं।
दरअसल एक इंटरव्यू में दीपिका ने रणवीर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था। दीपिका से सवाल किया गया था क्या उन्होंने बैंड बाजा बारात देखी तो रणवीर को लेकर आपका पहला रिएक्शन क्या था। इस पर दीपिका ने जबाव दिया था कि पहली बार मेरे एक एजेंट से इन्हें (रणवीर) को लेकर डिस्कशन हुआ था। जिसको उनका काम बहुत पसंद था और उसने मुझसे कहा कि देखना ये लड़का एक दिन बहुत बड़ा स्टार बनेगा। इस पर दीपिका ने हैरान होते हुए कहा था ‘सच में?? मुझे ऐसा नहीं लगता। उस समय मुझे लगा था कि ये मेरे टाइप का नहीं है।
यह भी पढ़ें

इस वजह से फिल्मों में एक्ट्रेस को ‘किस’ नहीं करते हैं सलमान, जानें दबंग खान का ये सीक्रेट

वहीं, दीपिका ये फिल्म देखने के बाद एक रेस्टोरेंट में रणवीर से मिलीं तो उन्होंने पूछा था कि वो दिल्ली से मुंबई कैसे आए। फिल्म में रणवीर दिल्ली के लड़के बने हैं। रणवीर की अदाकारी को देख दीपिका काफी इंप्रेस हो चुकी थीं। दीपिका ने बताया था कि फिल्म में रणवीर की परफॉर्मेंस बेहद खूबसूरत थी। वहीं, रणवीर ने भी बताया कि जब उन्होंने दीपिका को पहली बार देखा तो वो उन्हें देखते रह गए थे। उन्हें लगा था कि आखिर कोई कैसे इतना शानदार दिख सकता है।
यह भी पढ़ें

ट्विंकल खन्ना, पति अक्षय कुमार के साथ करती हैं बिल स्प्लिट, बच्चों की पढ़ाई को लेकर कही ये बात

Hindi News / Entertainment / Bollywood / जब रणवीर सिंह को पहली बार देखकर दीपिका पादुकोण ने दिया था ऐसा रिएक्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.