bell-icon-header
बॉलीवुड

Deepika Padukone ने प्रेग्नेंसी और फेक बेबी बंप पर ट्रोलिंग के बीच शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- मैं लाइव…

Deepika Padukone Instagram: दीपिका पादुकोण को लोकसभा इलेक्शन 2024 की वोटिंग के बाद से उनके बेबी बंप को लेकर ट्रोलर्स ट्रोल करने लगे थे। ट्रोलिंग के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। आइए देखते हैं कि क्या है दीपिका के इस पोस्ट में

मुंबईMay 24, 2024 / 09:25 am

Kirti Soni

दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम
(Deepika Padukone Instagram)

Deepika Padukone Instagram: मॉम-टू-बी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। बीते दिनों दीपिका पादुकोण अपने फैमली के साथ लोकसभा इलेक्शन 2024 में वोट डालने पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण का 5 महीने का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। एक्ट्रेस को इसके बाद से कुछ लोग ट्रोल करने लगे, कुछ ट्रोलर्स ने दीपिका के बेबी बंप को फेक भी बताया। दीपिका पादुकोण ने टोलिंग के बाद अब अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है।

ट्रोलिंग के बीच दीपिका का पोस्ट

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दीपिका ने दीपिका ने लिखा, “हाय, मैं कल (आज) लाइव आ रही हूं…तो बने रहिए! ओके बाय…।” दीपिका ने अपने लाइव सेशन की जानकारी के अलावा और कुछ भी अपनी पोस्ट में नहीं लिखा। ऐसे में उनके फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि एक्ट्रेस लाइव आकर क्या बोलने वाली हैं। क्या वो ट्रोलर्स को लताड़ लगाएंगी? पोस्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण आज यानी 24 मई को इंस्टाग्राम पर लाइव आएंगी।

यह भी पढ़ें- वीडियो: अरबाज खान के बच्चे की मां नहीं बनना चाहती थी मलाइका अरोड़ा! बोलीं- मुझे नहीं पता था..

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में देखा गया था। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी। दीपिका रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी। ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण लेडी कॉप अवतार में नजर आएंगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Deepika Padukone ने प्रेग्नेंसी और फेक बेबी बंप पर ट्रोलिंग के बीच शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा- मैं लाइव…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.