आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi)
कंगना के बॉयफ्रेंड की लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है आदित्य पंचोली का। दरअसल, जब कंगना मुबंई में अपना फिल्मी करियर बना रही थी तभी उन्हें आदित्य पंचोली ( Aditya Pancholi ) से प्यार हो गया था। कंगना जानती थी कि आदित्य उनसे 20 साल बड़े हैं बावजूद इसके वो उनके साथ लिव-इन में रहने लगी। लेकिन कुछ समय बाद खबरें आने लगी कि आदित्य कंगना को मारने और पीटने लगे हैं। इस खबर खुद मुहार कंगना ने तब लगाई जब उन्होंने पुलिस में जाकर आदित्य पंचोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
अध्ययन सुमन टूटे दिल को संभाल रही कंगना फिर अध्ययन सुमन ( Adhyayan Suman ) का। आदित्य से ब्रेकअप के बाद वो ‘राज 2’ (Raaz 2 ) की शूटिंग करने लगी थी। सेट पर उनकी मुलाकात अध्ययन से हुई। दोनों एक-दूसरे की कंपनी को एजॉय करने लगे। लेकिन इस रिश्ते से नाखुश थे पिता शेखर सुमन। जी हां, एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अध्ययन और कंगना का रिश्ता उन्हें बिल्कुल पंसद नही है। कंगना और अध्ययन के बीच कुछ समय बाद ही अनबन शुरू हो गई और दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद भी दोनों के बीच वाद-विवाद चलता रहा और उन्होंने कहा कि कंगना ने उनके ऊपर जादू करवा दिया था।
अजय देवगन ( Ajay Devgan )
बेहद ही कम लोग जानते होंगे कि कंगना एक समय में बॉलीवुड स्टार अजय देवगन संग भी रिलेशन में रह चुकी हैं। जी हां, फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ ( Once Upon A Time In Mumbai ) इस जोड़ी ने धमाल मचा दिया। दोनों को अक्सर सेट पर एक साथ टाइम बीताते हुए भी स्पॉट किया गया। खबरों की मानें तो दोनों ही अपने रिश्तें को लेकर काफी सीरियस थे। लेकिन अजय कहीं ना कहीं जानते थे कि काजोल के साथ-साथ उनके दो बच्चें भी हैं। वहीं अजय काजोल को छोड़ना भी नहीं चाहते थे। कंगना अजय के प्यार में इतनी पागल हो गई थी, कि वो अपना हाथ काटकर खुदखुशी करना चाहती थी। वैसे बता दें अजय और कंगना ने अपने रिश्तों को लेकर कभी कुछ नहीं कहा है।
निकोलस लाफर्टी ( Nicholas Lafferty )
कंगना ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लाफर्टी ( Nicholas Lafferty ) संग भी रिलेशन में रह चुकी हैं। जानकारी के अनुसार कंगना से मिलने निकलोस कई बार भारत भी आए हैं। एक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप होने की वजह से ये रिश्ता भी जल्द खत्म हो गया।
ऋतिक रोशन ( Hritik Roshan )
बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन ( Hritik Roshan ) संग कंगना का रिश्ता तो किसी से छुपा नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि ऋतिक रोशन ने अपनी पहली पत्नी सुजैन खान ( Sussanne Khan ) को कंगना की वजह से तलाक दिया है। ऋतिक संग अपने रिलेशन को कंगना सब के सामने काबूला। लेकिन इस रिश्ता का बहुत ही बुरा अंत हुआ। दोनों के टूटे रिश्तें की खबर फैलने लगी और दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए थे। आज भी दोनों एख-दूसरे पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं।