बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद Arjun kapoor करने जा रहे शादी! अनिल कपूर ने दिया हिंट

Arjun Kapoor Marriage After Malaika Arora Breakup: मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर की शादी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।

मुंबईJun 22, 2024 / 11:55 am

Priyanka Dagar

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर करेंगे शादी!

Arjun Kapoor Marriage: ‘सिंघम अगेन’ के विलेन अर्जुन कपूर की शादी को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ये खुद उनके मामा और बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के नए होस्ट अनिल कपूर ने बताया है। इस खबर के बाद जरूर मलाइका अरोड़ा के फैंस को सदमा लग सकता है, पर अर्जुन कपूर के फैंस इस न्यूज के बाद जरूर खुश हो रहे होंगे।

अर्जुन कपूर ब्रेकअप के बाद जल्द करेंगे शादी (Arjun Kapoor Marriage After Malaika Arora Breakup)

अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने गलाटा इंडिया के दौरान कई सवालों के जवाब दिए। उसमें एक सवाल अर्जुन कपूर की शादी से जुड़ा था। एक्टर से उनके घर के सदस्यों और उनके शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से जुड़े सवालों के बारे में बातचीत हो रही थी। उनसे पूछा गया कि परिवार में सबसे ज्यादा फैशनेबल कौन है तो उन्होंने खुद का नाम लिया। पत्नी को उन्होंने पॉलिटिकली इनकरेक्ट बताया। फिर उनसे पूछा गया कि घर में अगली शादी किसकी है?
यह भी पढ़ें

50 की मलाइका अरोड़ा इन 4 योगासन से रखती हैं खुद को जवान, अभी करें फॉलो

अनिल कपूर ने इसका जवाब देते हुए कहा, “हमारे परिवार में जिसकी अब शादी होगी वह हॉपफुली अर्जुन कपूर हैं।” अब खबर है कि वह मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और एक्टर जल्द शादी भी कर लेंगे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद Arjun kapoor करने जा रहे शादी! अनिल कपूर ने दिया हिंट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.