bell-icon-header
बॉलीवुड

Animal Box Office Collection Day 8: ‘एनिमल’ शुक्रवार को लाई आंधी, गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से बस 2 कदम दूर

Animal Box Office Collection Day 8 Prediction: एनिमल की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट दिलचस्प है। जानिए रणबीर कपूर की फिल्म आज कितना कमा सकती है।

Dec 08, 2023 / 03:13 pm

Adarsh Shivam

Animal Box Office Collection Day 8 एनिमल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8

Animal Box Office Collection Day 8 Prediction: रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’, जो 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी कमाई कर रही है। हर दिन इसका कलेक्शन बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण सनी देओल की ‘गदर 2’ को दूसरे सप्ताह में पीछे छोड़ने की संभावना है। क्योंकि पहले हफ्ते में ‘एनिमल’ ने सलमान की ‘टाइगर 3’ का ऑल टाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब इसके 8वें दिन का कलेक्शन भी अब उजागर हो गया है।
जानिए 8वें दिन का क्लेकशन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 8वें दिन यानी शुक्रवार को एनिमल ने 15.50 करोड़ की कमाई कर सकती है, इसी के साथ फिल्म की कमाई 360 करोड़ के करीब हो सकता है। क्योंकि ये एक अनुमानित आंकड़ा है। इसमें आंकड़े घाट और बढ़ भी सकते हैं। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर का दबदबा बना हुआ है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन कि बात करें तो यह आंकड़ा 550 करोड़ पार हो गया है। फिल्म का बजट 100 करोड़ है।
गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी एनिमल!
अगर हम गदर 2 की चर्चा करें, तो सनी देओल की फिल्म ने भारत में 525.7 करोड़ रुपए की कमाई की थी। उस समय गदर 2 की कुल कमाई दुनियाभर में 691 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी, और इसका कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा था। जिस तरह से हर दिन एनिमल का कलेक्शन बढ़ रहा है। उस हिसाब से एनिमल गदर 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी।
यह भी पढ़ें

‘टाइगर 3’ का बॉक्स ऑफिस पर 26वें दिन भी जलवा, गुरुवार को की तूफानी कमाई

अगर हम 7 दिनों के कलेक्शन की चर्चा करें, तो पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवे दिन 37.47 करोड़, छठे दिन 30.39 करोड़, सातवें दिन 25.50, और आठवें दिन 15.50 करोड़ की कमाई हो सकती है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Animal Box Office Collection Day 8: ‘एनिमल’ शुक्रवार को लाई आंधी, गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से बस 2 कदम दूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.