bell-icon-header
बॉलीवुड

रिलीज होते ही ‘शंभू’ ने पकड़ी गजब की रफ्तार, जानिए महादेव को लेकर अक्षय कुमार ने क्या कहा

Akshay Kumar song Shambhu: अक्षय कुमार की अवाज में म्यूजिक वीडियो ‘शंभू’ आखिरकार दर्शकों के सामने आ ही गया। दर्शक इस गाने का काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। गाने के साथ ही अक्षय कुमार ने महादेव को लेकर क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं।

Feb 05, 2024 / 01:47 pm

Prateek Pandey

Akshay Kumar new song Shambhu: लंबे वक्त से ‘शंभू’ गाने का इंतजार कर रहे हैं फैंस के लिए अक्षय कुमार का म्यूजिक वीडियो आखिरकार रिलीज हो ही गया है। शिव तांडव करते हुए अक्षय कुमार का जोश देख उनके फैंस दीवाने हो गए हैं।
2023 की फिल्म ओएमजी 2 में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले अक्षय इस गाने में महाकाल की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ गाने के रिजीज के साथ ही अक्षय कुमार ने भगवन शिव को लेकर अपनी आस्था आस्था दिखाई।
क्या कहा अक्षय कुमार ने
अक्षय कुमार ने कहा ‘शंभू’ मेरे दिल में एक गहरी जगह से आता है, जो केवल जय श्री महाकाल के नाम से धड़कता है! मैं लंबे समय से शिव भक्त रहा हूं लेकिन हाल ही में उनके साथ मेरा संबंध और उनके प्रति भक्ति और भी गहरी हो गई है। भगवान शिव शक्ति हैं, प्रेम हैं साथ ही जरूरत पड़ने पर मदद भी करते हैं।
इसके बाद अक्षय ने कहा, “वह उद्धारकर्ता हैं, वह समर्पण हैंं, जिसके प्रति हम सभी समर्पण करना चाहते हैं। भगवन शिव सब कुछ हैं और अंत हैं। इस गाने के साथ, मैं बस उस अनंत चेतना को एक बूंद अर्पित करता हूं जो शिव हैं! जय श्री महाकाल।”
टाइम्स म्यूजिक पर है उपलब्ध
आपको बता दें कि शिव गान को बहुमुखी प्रतिभा के धनी अक्षय ने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मॉन्ट्रोज़ के साथ गाया है। यह गाना 5 फरवरी को रिलीज हो गया है। इसका उद्देश्य आध्यात्मिक और उत्थानकारी संगीत अनुभव चाहने वाले भक्तों के साथ जुड़ना है। अक्षय कुमार का नया गाना ‘शंभू’ टाइम्स म्यूजिक पर उपलब्ध होगा।
सीईओ टाइम्स म्यूजिक मंदार ठाकुर ने कहा, हम इस म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षय कुमार के साथ सहयोग करके रोमांचित हैं। ‘शंभू’ सिर्फ एक गाना नहीं है, यह ऑडियो और सिनेमाई दृश्य अनुभव का एक असाधारण मिश्रण है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / रिलीज होते ही ‘शंभू’ ने पकड़ी गजब की रफ्तार, जानिए महादेव को लेकर अक्षय कुमार ने क्या कहा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.