scriptकनिका कपूर के विवाद के बाद ऋषि कपूर ने कहा- कपूर लोगों पर टाइम भारी है | Actor Rishi Kapoor tweet for Kanik Kapoor | Patrika News
बॉलीवुड

कनिका कपूर के विवाद के बाद ऋषि कपूर ने कहा- कपूर लोगों पर टाइम भारी है

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्वीटर पर कनिका कपूर और यस बैंक के सीईओ राणा कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है।

Mar 21, 2020 / 02:36 pm

Sunita Adhikari

rishi_kapoor.jpg
नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्हें लखनऊ के अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं उनपर लखनऊ में केस दर्ज कर लिया गया है। इसी चलते एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने ट्वीटर पर कनिका कपूर और यस बैंक के सीईओ राणा कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है।
वहीं भारत में आए दिन कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। कई शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई है। अब तक देश में चार लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का आवहान किया है।
https://twitter.com/chintskap/status/1241041722894741504?ref_src=twsrc%5Etfw
अपने ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा- ‘आजकल कुछ कपूर लोगों पर टाइम भारी है। डरता हूं। हे मालिक रक्षा करना दूसरे कपूरों की। कोई गलत काम न हो कभी। जय माता दी।’ एक्टर का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें कि कनिका कपूर कुछ दिन पहले लंदन से लौटी थीं। वहां से लौटने के बाद घर पर रहने के बजाए कनिका कई पार्टीज में गईं और कई लोगों से मिलीं। अब जबसे उनके कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव की खबर सामने आई है तो उनके संपर्क में आए सभी लोग दशहत में हैं।
वहीं भारत में आए दिन कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। कई शहरों में लॉकडाउन जैसी स्थिति बन गई है। अब तक देश में चार लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का आवहान किया है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / कनिका कपूर के विवाद के बाद ऋषि कपूर ने कहा- कपूर लोगों पर टाइम भारी है

ट्रेंडिंग वीडियो