bell-icon-header
बिलासपुर

प्यार में असफल युवक ने उठाया खौफनाक कदम, 4 घंटे बाद पहुंची पुलिस

घटना शनिवार सुबह तिफरा यदुनंदन नगर स्थित बाजार चौक में हुई।

बिलासपुरDec 10, 2017 / 01:09 pm

Amil Shrivas

बिलासपुर . एकतरफ प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती द्वारा शादी कर ससुराल चले जाने के बाद फांसी लगा ली। घटना शनिवार सुबह तिफरा यदुनंदन नगर स्थित बाजार चौक में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को लाश जमीन पर और फांसी का फंदा टूटा मिला। मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार बाजार चौक यदुनंदन नगर निवासी भोपेन्द्र यादव पिता कृष्ण गोपाल यादव (19) मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से एकतफरा प्रेम करता था। पिछले कुछ दिनों से वह युवती की शादी तय होने की खबर मिलने के बाद दुखी था। तीन दिन पूर्व युवती की शादी हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल चली गई। प्रेमिका की शादी व ससुराल चले जाने के गम में उसने शुक्रवार रात अपने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे उसका शव फर्श पर मिला। उसके गले में फंदा था और छत में लगे पंखे के हुक से रस्सी का टुकड़ा लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना थाने में दर्ज कराई।
READ MORE : इस बार जंगल में सीसीटीवी कैमरे से होगी बाघों की गणना, दिया जाएगा प्रशिक्षण

4 घंटे बाद पहुंची पुलिस : परिजनों ने घटना की सूचना सुबह साढ़े 10 बजे थाने में दर्ज करा चुके थे। परिजनों को पुलिस ने घर भेज दिया था। पुलिस कर्मी दोपहर ढाई बजे मृतक के घर पंचनामा करने पहुंचे थे। घर में एक घंटे तक जांच पड़ताल करने के बाद पुलिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया।
फैशन बन गया है आत्महत्या करना : आजकल के युवाओं में आत्महत्या करना, हाथ की नस काटना, घर छोड़कर चले जाना फैशन बन गया है। छोटी-छोटी बातों पर ऐसा दर्दनाक कदम उठाने से परिजनों को काफी परेशानी होती है। परिजनों द्वारा अपने बच्चों को समय नहीं देने पर ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आजकल के बच्चे वाट्सअप, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया से जुड़े होने के कारण ऐसे वारदातों को अंजाम देते हैं। समय-समय पर सरकार व सामाजिक संगठनों द्वारा इनके सुधार के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। लेकिन बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में परिजनों को चाहिए की अपने बच्चों पर विशेष रुप से ध्यान दें।
READ MORE : मंत्री की फटकार के बाद भी पसरी रही गंदगी, 48 घंटें में कंडम बसें व अंदर से कब्जा हटाने नोटिस

Hindi News / Bilaspur / प्यार में असफल युवक ने उठाया खौफनाक कदम, 4 घंटे बाद पहुंची पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.