पश्चिम बंगाल में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर शुक्रवार को शहर समेत आसपास के क्ष्ज्ञेत्र में पड़ा। सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद आकाश मेघमय हो गया और झमाझम बारिश हुई। इसके बाद झड़ी लग गई। मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों तक बारिश होते रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
जब काले काले बादल दिख रहा हो अथवा स्वच्छ आकाश में गोभी के फूल जैसे बादल उपर उठते दिखे तो कुछ ही समय मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना बनती है। वज्रपात से बचने के लिए घर से बाहर ना निकले। घर के बाहर हों तो पेड़ के नीचे बिल्कुल ना जाए।
शहर तापमान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना… मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिम बंगाल-उत्तर उड़ीसा तट के ऊपर स्थित है और इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा फैला है। प्रदेश में 19 अगस्त को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। इससे पूर्व गुरुवार रात शहर और आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसका असर तापमान पर पड़ा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार दोपहर तक मौसम साफ रहा और इसके बाद आकाश मेघमय होने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ और देर रात तक हल्की बारिश तो कभी बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.0और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा।