bell-icon-header
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बढ़ेगी नमी… IMD का पूर्वानुमान

CG Weather Update: मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 19 नवंबर को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की भी संभावना है।

बिलासपुरNov 18, 2023 / 06:21 pm

Khyati Parihar

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज

बिलासपुर। cg weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर से शहर समेत आसपास के क्षेत्र के तापमान में बढ़ोतरी हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से फिर लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले 3-4 दिनों तक इसका प्रभाव रहने की संभावना जताई है।
शुक्रवार को सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही और अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों को गर्मी आ अधिक अहसास हुआ। अधिकतम तापमान में 1 डिग्री बढोतरी हुई। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को मार्निंग वॉक पर निकलने वालों को ठंड का अहसास अन्य दिनों की अपेक्षा कम हुआ।
यह भी पढ़ें

बड़ी लापरवाही.. शराब के नशे में धुत पीठासीन अधिकारी कर रहा था चुनाव ड्यूटी, मामले में कलेक्टर ने की ये कार्रवाई

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान

शहर – तापमान
रायपुर – 30.6
बिलासपुर – 30.8
पेण्ड्रा – 30.0
अंबिकापुर – 28.7
जगदलपुर – 32.6
दुर्ग – 31.8
राजनांदगांव – 30.5

मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 19 नवंबर को भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की भी संभावना है। प्रदेश में 18 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बनी हुई है ।
यह भी पढ़ें

CM बघेल के पिता नंदकुमार के स्वास्थ्य पर आया अपडेट, डॉक्टरों ने जताई चिंता

Hindi News / Bilaspur / छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बढ़ेगी नमी… IMD का पूर्वानुमान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.