बिलासपुर

PM Modi Cabinet 3.0: पहली बार जीतकर लोकसभा पहुंचे तोखन साहू, केंद्रीय राज्यमंत्री बनने वाले 7वें सांसद…जानिए इनका सफर

PM Modi Cabinet 3.0: बिलासपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित तोखन साहू ने रविवार देर शाम केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली।

बिलासपुरJun 10, 2024 / 12:17 pm

Khyati Parihar

PM Modi Cabinet 3.0: बिलासपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित तोखन साहू ने रविवार देर शाम केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली। उनके गांव डिंडौरी से बिलासपुर तक दिवाली के रूप में आतिशबाजी की गई। एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। उनके परिजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग, गुलाल और डांस कर खुशियां मनाई।
तोखन साहू पहली बार चुनाव लड़कर (PM Modi Cabinet 2024) संसद पहुंचे और सीधे मंत्री बने हैं। वे बिलासपुर सीट से केंद्र में राज्य मंत्री बनने वाले दूसरे सांसद हैं। इनका जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ । उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है।
यह भी पढ़ें

Modi Cabinet 3.0: मैं तोखन साहू ईश्वर की शपथ लेता हूं… जानिए पंच से केंद्रीय राज्यमंत्री बनने तक का सफर

PM Modi Cabinet 3.0: बड़े भैया मंत्री बन गए, क्षेत्र का होगा और विकास

तोखन साहू के छोटे भाई पोखन साहू ने कहा कि बड़े भैया मंत्री बनकर क्षेत्र का विकास बेहतर ढंग से करेंगे। गौरतलब है कि चार भाइयों में तोखन साहू सबसे बड़े हैं। उनसे छोटा भाई पोखन साहू कोयलारी हाईस्कूल के प्रभारी प्राचार्य हैं। तीसरे नंबर के भाई रमेश साहू किसान हैं। और छोटा भाई ताकेश्वर साहू अकांउटेट है। तोखन की बेटी हिमानी साहू और बेटा निखिल साहू दोनों बीएससी कर चुके हैं। निखिल पीएससी की तैयारी कर रहे हैं।
PM Modi Cabinet 3.0

Tokhan Sahu Profile: राजनीतिक सफर

  • > 1994 में लोरमी के डिंडौरी के आश्रित ग्राम सूरजपुरा से पंच पद से शुरुआत।
  • > 2005 को जनपद सदस्य लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारीकला बने।
  • > 2010 को महिला आरक्षण के चलते उनकी पत्नी लीलावती साहू चुनाव लड़कर जनपद सदस्य फिर 19 फ़रवरी 2010 को अध्यक्ष जनपद पंचायत लोरमी बनीं।
  • > 2012 में वे जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रतिनिधि बने। जिला साहू समाज के संरक्षक भी रहे हैं।
  • > 2013 में भाजपा ने लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और कद्दावर नेता धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया।
  • > 2015 में कृषि, मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।
  • > 2018 में भाजपा ने दूसरी बार लोरमी विधानसभा से टिकट दिया, लेकिन जकांछ प्रत्याशी धर्मजीत सिंह से हार गए।
  • > 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने।तोखन साहू प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे। फिर प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने।
  • > 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की नवागढ़ विधानसभा के प्रभारी भी रहे। वर्तमान में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं।
  • > 2024 में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए सांसद का टिकट दिया गया और रिकार्ड 1 लाख 62 हजार से अधिक मतों से कांग्रेस के देवेन्द्र यादव को पराजित किया।

PM Modi Cabinet 3.0: साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई

छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बिलासपुर लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा के तोखन साहू ने जीत हासिल की है। उन्होंने 1 लाख 64 हजार 558 वोटों से जीत हासिल की है। तोखन को कुल 7 लाख 24 हजार 937 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 5 लाख 60 हजार 379 वोट मिले हैं।]
साहू ने भाजपा को बिलासपुर में 7वीं बार जीत दिलाई है। इस तरह जीत का अंतर 1 लाख 64 हजार 558 रहा। साहू के कुल वोट का प्रतिशत 53.25 और यादव का 41.16 प्रतिशत रहा। इस बार यहां से भाजपा के किसान नेता तोखन साहू और कांग्रेस के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव के बीच सीधी टक्कर थी।
PM Modi Cabinet 3.0
यह भी पढ़ें

Tokhan Saha in Modi Team: पहली बार सांसद बने तोखन साहू मोदी सरकार में बनेंगे केंद्रीय मंत्री, जानिए उनके बारे में..

Hindi News / Bilaspur / PM Modi Cabinet 3.0: पहली बार जीतकर लोकसभा पहुंचे तोखन साहू, केंद्रीय राज्यमंत्री बनने वाले 7वें सांसद…जानिए इनका सफर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.