bell-icon-header
बिलासपुर

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: छत्तीसगढ़ के दिग्गज बने ‘किंगमेकर’, ऐसे दिलाई भाजपा को प्रचंड बहुमत

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: लोकसभा चुनाव में बिलासपुर क्षेत्र से भाजपा को लगतार सभी विधान सभा क्षेत्रों में बढ़त के साथ जीत मिली है।

बिलासपुरJun 06, 2024 / 07:29 am

Kanakdurga jha

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: लोकसभा चुनाव के मंगलवार को घोषित परिणाम में भाजपा ने बेहतर अंतर से जीत हासिल की है। लेकिन खास बात यह है कि जिन दो विधानसभा क्षेत्र में 6 माह पहले ही कांग्रेस जीती है, वहां से भी भाजपा को बेहतर लीड मिली है। हालांकि भाजपा की ही सीट लोरमी से पार्टी को मामूली बढ़़त ही मिली।
लोकसभा चुनाव में बिलासपुर क्षेत्र से भाजपा को लगतार सभी विधान सभा क्षेत्रों में बढ़त के साथ जीत मिली है। खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव (CG Lok Sabha Elections Highlights 2024) के 6 माह बाद ही पार्टी ने कांग्रेस के कब्जे वाली दो सीटों पर भी बढ़त बनाने में सफलता हासिल कर ली है। मस्तूरी और कोटा क्षेत्र से भाजपा को अच्छी लीड मिली है, जबकि वहां पर दोनों विधायक कांग्रेसी हैं।
यह भी पढ़ें

Bastar Lok Sabha Election Result 2024: कैसे हार गई कांग्रेस ये हाई प्रोफाइल सीट? सामने आई ये बड़ी वजह

इस परिणाम से यह चर्चा हो रही है क्या उन क्षेत्रों में कांग्रेस का असर कम हुआ या संगठन और क्षेत्रीय विधायकों के कामकाज से जनता में संतोष नहीं था। भाजपाई इसे अपनी सफलता के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि कांग्रेस नेताओं का मानना है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव (CG Lok Sabha Elections Highlights 2024) के मुद्दे और वोट पैटर्न अलग होते हैं। इसलिए वोट घट बढ़ सकते हैं, इससे पार्टी या क्षेत्रीय विधायक की लोकप्रियता कम या ज्यादा होने का आंकलन नहीं किया जा सकता।

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: कोटा में 8 हजार तो मस्तूरी में 20 हजार वोट से मिली थी जीत

विधानसभा चुनाव के लिहाज से देखें तो कोटा में 14 हजार 513 और मस्तूरी में 2040 वोट से कांग्रेस लोकसभा के नतीजों में पिछड़ी है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 73 हजार 479 और भाजपा को 65 हजार 522 वोट मिले थे। कांग्रेस की यहां से 7,957 वोट से जीत हुई थी। जबकि लगभग दोगुने वोट से लोकसभा में यहां कांग्रेस पिछड़ गई। इसी तरह मस्तूरी में भाजपा को 75356 और कांग्रेस को 95497 वोट मिले थे। यहां से कांग्रेस की 20,141 वोट से जीत हुई थी। यहां भी भाजपा ने 2040 वोट की बढ़त लोकसभा में ली है।
CG Lok Sabha Elections Highlights 2024

कांग्रेस में हार के कारणों पर चर्चा

छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर के परिणामों और इन दो विधानसभा क्षेत्र से पिछडऩे की चर्चा कांग्रेस में भी अंदरूनी तौर पर हो रही है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने बयान में पूरे बिलासपुर के परिणाम के लिए संगठन की कमजोरी को भी जिम्मेदार ठहराया है और सुधार के साथ नए लोगों को मौका देने की जरूरत बताई है। लेकिन कोटा और मस्तूरी क्षेत्र में कांग्रेस के पिछडऩे का कारण वे वोट ट्रांसफर और क्षेत्र से लोगों के पलायन को बताते हैं। हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र यादव का कहना है कि कांग्रेस के हरेक कार्यकर्ता ने चुनाव में बहुत मेहनत से काम किया है।

CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: राम मंदिर भाजपा की जीत की बड़ी वजह

शहर अध्यक्ष अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा – मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के नतीजे आमतौर पर मिलते जुलते रहे हैं। राम मंदिर इस क्षेत्र में भाजपा की जीत की बड़ी वजह है। विधानसभा क्षेत्रों में कम वोट मिलना भी इसी कारण हो सकता है। सभी जगह कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और मेहनत से काम किया है।

जकांछ के वोट ट्रांसफर से बढ़त

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव – कोटा क्षेत्र में भाजपा को बढ़त मिलने का कारण जकांछ के वोट ट्रांसफर होना हो सकता है। मस्तूरी क्षेत्र में इस सीजन में लोग (CG Lok Sabha Elections Highlights 2024) काम के लिए बाहर पलायन करते हैं। इस कारण वोट कम हुए हैं।

Hindi News / Bilaspur / CG Lok Sabha Elections Highlights 2024: छत्तीसगढ़ के दिग्गज बने ‘किंगमेकर’, ऐसे दिलाई भाजपा को प्रचंड बहुमत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.