bell-icon-header
बिलासपुर

सूने मकान का टूटा ताला, 5 लाख से अधिक कीमती सोने के गहने ले गए चोर

Crime News : तुलसी आवास राजकिशोर नगर निवासी डिलीवरी ब्याय के सूने मकान से चोर 5 लाख से अधिक के गहने चोरी कर ले गए।

बिलासपुरOct 10, 2023 / 10:51 am

Kanakdurga jha

सूने मकान का टूटा ताला, 5 लाख से अधिक कीमती सोने के गहने ले गए चोर

बिलासपुर। Crime News : तुलसी आवास राजकिशोर नगर निवासी डिलीवरी ब्याय के सूने मकान से चोर 5 लाख से अधिक के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो घटना का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस के अनुसार तुलसी आवास राजकिशोर नगर निवासी विजय पिता श्यामकिशोर सराफ (29) डिलीवरी ब्याय है।
यह भी पढ़ें : पितृपक्ष 2023 : महिलाओं ने तर्पण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

4 अक्टूबर को सुबह विजय सराफ काम पर निकल गए। पत्नी हीरारानी सराफ अपनी ड्यूटी पर चली गईं व मां पिता दोनों पासपोर्ट कार्यालय चले गए थे। रात में खाना खाने के बाद कमरे में पहुंचे तो हीरारानी ने कान की बाली नीचे पड़ी देख अलमारी खोला तो पता चला अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।
यह भी पढ़ें : मेगा स्टील पीएसयू बनाने का दिखाया रास्ता, सार्वजनिक उपक्रमों को बचाने, SEFI ने फिर खटखटाया प्रधानमंत्री का दरवाजा

लॉकर खोलने पर उसके होश उड़ गए, लॉकर में रखे सोने के हार 2 नग, 1 नग बिन्दियां, 3 नग अंगूठी, 3 जोड़ी कान की लटकन, 1 जोड़ी कंगन, 6 नग गेंहू दाना गायब थे। घर चेक करने पर पता चला चोर बालकनी के रास्ते अंदर दाखिल हुए ओर अलमारी से सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी। सरकंडा पुलिस ने मामले में जांच के बाद चोरी का अपराध दर्ज किया है।

Hindi News / Bilaspur / सूने मकान का टूटा ताला, 5 लाख से अधिक कीमती सोने के गहने ले गए चोर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.