scriptआ रही है Jawa की नई बाइक, दूसरा टीजर हुआ जारी, सामने आया बाइक का डिजाइन | Jawa 42 Bobber 2nd teaser released more details out now | Patrika News
बाइक

आ रही है Jawa की नई बाइक, दूसरा टीजर हुआ जारी, सामने आया बाइक का डिजाइन

जावा की नई बाइक Jawa 42 Bobber जल्द लॉन्च होने वाली है। कुछ समय पहले इसका एक टीजर जारी हुआ था, लेकिन अब कंपनी ने इसका नया टीजर जारी किया है। Jawa 42 Bobber का अपडेटेड वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा रहा है।

नई दिल्लीSep 06, 2023 / 04:37 pm

Bani Kalra

jawa_2nd.jpg

Jawa 42 Bobber Update: जावा की नई बाइक Jawa 42 Bobber जल्द लॉन्च होने वाली है। कुछ समय पहले इसका एक टीजर जारी हुआ था, लेकिन अब कंपनी ने इसका नया टीजर जारी किया है। Jawa 42 Bobber का अपडेटेड वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा रहा है। पिछले टीजर में Jawa 42 Bobber के रियर व्हील को दिखाया गया था लेकिन अब नए टीजर में बाइक के फ्रंट का लुक नज़र आता है। इसके अलावा नए टीजर में इसके अन्य हिस्सों की भी झलक नज़र आती है। बेशक कंपनी ने अपडेटेड वर्जन को लॉन्च करने की तारीख का खुलासा नहीं किया हो लेकिन मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पॉपुलर बाइक का नया वर्जन बहुत जल्द लॉन्च हो जाएगा।


माना जा रहा है कि कंपनी बाइक के नए वर्जन को सिंगल सीट के साथ लॉन्च करेगी। वहीं जारी हुए टीजर में साइड पैनल्स पर ‘Bobber 42’ लिखा है। नए वर्जन में मल्टी स्पोक अलॉय व्हील के साथ डुअल एग्जॉस्ट और सर्कुलर हेडलैंप की सुविधा भी दी गई है। हालांकि इसके अलावा बाइक में किसी और फीचर की गुंजाइश नहीं की जा रही है।


इंजन होगा ज्यादा दमदार

मौजूदा बाइक Jawa 42 Bobber के मॉडल में कंपनी ने 334cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर इंजन यूज किया है, जो 30.22 BHP की पावर और 32.64Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं इंजन पावर आउटपुट के मामले में ये रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक और बुलेट के 350 सीसी इंजन से भी ज्यादा पावरफुल है, जो तकरीबन 20Bhp की पावर जेनरेट करते हैं। कंपनी कीमत पर बड़ा दाव लगा सकती है।

Home / Automobile / Bike / आ रही है Jawa की नई बाइक, दूसरा टीजर हुआ जारी, सामने आया बाइक का डिजाइन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो