bell-icon-header
बाइक

125cc बाइक सेगमेंट में होंडा की ये बाइक बनी नंबर वन, पिछले महीने बिकी 99,878 यूनिट्स

Best Selling 125cc Bike: पिछले महीने (जनवरी 2023) होंडा ने शाइन की कुल 99,878 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा करीब 1,05,159 उनिस्ट की बिक्री का रहा है। हांलाकि बीते साल की तुलना में इस बारे बिक्री में मामूली सी गिरावट जरूर दर्ज हुई है लेकिन फिर भी शाइन का मार्केट शेयर इस समय 12.02% रहा है।

Feb 19, 2023 / 11:52 am

Bani Kalra

Honda CB Shine

Honda CB Shine: भारत में 125cc बाइक काफी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, लेकिन आज भी इस सेगमेंट में ऑप्शन बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन इस सेगमेंट में एक ऐसी बाइक है जिसकी चमक आज भी कम नहीं हुई। वर्षों से यह बाइक टॉप पोजीशन पर है। हम बात कर रहे हैं होंडा शाइन के बारे में। यह एक ऐसी बाइक है जिसका मुकाबला करने के लिए आज तक कोई और मॉडल नज़र नहीं आया। हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो और TVS जैसे ब्रांड्स के पास 125cc बाइक्स के कुछ ऑप्शन जरूर मौजूद है लेकिन वो भी होंडा शाइन को बिक्री के मामले में पछाड़ नहीं सके। इस बार भी हाल कुछ ऐसा ही हुआ है। जनवरी महीने में टॉप 10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में सिर्फ होंडा शाइन ने ही जगह बनाई है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि पिछले महीने शाइन की कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई। अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस लेख में आप इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक के बारे में जान पायेंगे।


होंडा शाइन बनी बेस्ट सेलिंग बाइक


पिछले महीने (जनवरी 2023) होंडा ने शाइन की कुल 99,878 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा करीब 1,05,159 उनिस्ट की बिक्री का रहा है। हांलाकि बीते साल की तुलना में इस बारे बिक्री में मामूली सी गिरावट जरूर दर्ज हुई है लेकिन फिर भी शाइन का मार्केट शेयर इस समय 12.02% रहा है। आइये जानते हैं इन मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में।


इंजन और पावर

होंडा शाइन में BS6 में 124 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन अब PGM-FI HET (Honda Eco Technology) से लैस है। इसके अलावा स्मूथ राइड के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। ARAI के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 64 km की माइलेज निकाल सकती है। बाइक के फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इसमें 18 इंच के Tubeless टायर्स लगे हैं। इस बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल है। बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 78,687 रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें

हर महीने लाखों लोग खरीद रहे हैं Hero की ये दो किफायती बाइक्स

Hindi News / Automobile / Bike / 125cc बाइक सेगमेंट में होंडा की ये बाइक बनी नंबर वन, पिछले महीने बिकी 99,878 यूनिट्स

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.