जानकारी के मुताबिक उस्मान गनी को बीकानेर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस्मान गनी वही नेता है, जिन्होंने हाल ही में दिल्ली में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ बयान दिया था। उस्मान गनी ने पीएम मोदी की बातों को वाहियात बताते हुए कहा था कि भले ही वो पार्टी का सबसे बड़ा फेस है, लेकिन मुझे मुस्लिम समुदाय पर उनका स्टेटमेंट अच्छा नहीं लगा। इसके बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा गया था। ऐसे में अब उनकी गिरफ्तारी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
24 अप्रैल को बीजेपी ने दिखाया था बाहर का रास्ता
अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने 24 अप्रैल को आदेश जारी कर बीकानेर शहर के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया था। आदेश में लिखा था कि
उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में निष्कासित किया गया है।
कौन है उस्मान गनी ?
उस्मान गनी साल 2005 में भाजपा के साथ जुड़े थे। इससे पहले वो एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे हैं। उस्मान गनी हाल में पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे। इससे पहले उस्मान गनी उपाध्यक्ष सहित कई अहम पदों पर रह चुके हैं।