scriptअपना घर में मामा-भांजा मिले, खुशी से दोनों घर हुए रवाना | Patrika News
बीकानेर

अपना घर में मामा-भांजा मिले, खुशी से दोनों घर हुए रवाना

कार्यालय प्रभारी अशोक बिश्नोई ने तुलछाराम के भांजा भंवर लाल को सूचना भिजवाई कि आपके मामाजी अपना घर आश्रम में रह रहे हैं।

बीकानेरSep 27, 2024 / 04:58 pm

Santosh Trivedi

नोखागांव के अपना घर आश्रम में गुरुवार को मामा-भांजा का मिलन हुआ। बाद में भांजा अपने मामा को साथ लेकर हंसी-खुशी गांव रवाना हुए। आश्रम अध्यक्ष किरण झंवर ने बताया कि एक सितंबर को तुलछाराम को नोखा से अपना घर आश्रम में लाया गया था। आश्रम के सेवा साथियों ने उसके परिजनों के बारे में जानकारी हासिल की, तो वह पांचू का रहने वाला बताया गया। कार्यालय प्रभारी अशोक बिश्नोई ने तुलछाराम के भांजा भंवर लाल को सूचना भिजवाई कि आपके मामाजी अपना घर आश्रम में रह रहे हैं। तुलछाराम के आश्रम में होने की सूचना मिलते ही परिवार में खुशी दौड़ गई। गुरुवार को भांजा भंवर लाल अपने मामा तुलछाराम को लेने के लिए आश्रम में पहुंचा। यहां पर कागजी खानापूर्ति कर वह अपने मामा को साथ लेकर हंसी-खुशी गांव रवाना हुआ।

Hindi News / Bikaner / अपना घर में मामा-भांजा मिले, खुशी से दोनों घर हुए रवाना

ट्रेंडिंग वीडियो