जीत-हार एक लाख के आस-पास
बीकानेर सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जीत-हार के अंतर को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता है। चुनावी चर्चा जहां भी चलती है, पहला सवाल जीत का अंतर एक लाख से ऊपर रहेगा या एक लाख के अंदर, इस पर रहता है। भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम लगातार चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस के गोविन्दराम मेघवाल भी राजनीति में लबे समय से सक्रिय हैं। ज्यादातर का मानना है कि इस बार हार-जीत का अंतर एक लाख के आसपास रहेगा।

4 जून को सुबह 7 बजे से मतगणना
पॉलिटेक्नि कॉलेज में 4 जून को सुबह 7 बजे मतों की गणना शुरू होगी। सुबह ईवीएम के वोटों की गिनती और पोस्टल बैलेट की गिनती यहां पर की जाएगी। सुबह साढ़े दस बजे तक मोटे तौर पर तस्वीर सामने आने की उमीद है।

अर्जुनराम और गोविन्दराम आज लौटैंगे भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल मतदान के बाद देशभर में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने निकल गए थे। अब मतगणना से दो दिन पहले रविवार को बीकानेर लौटेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल भी पंजाब में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने गए हुए थे। वह भी रविवार को बीकानेर लौट आएंगे।