bell-icon-header
बीकानेर

‘पहले हथियार खरीदते थे और अब बनाते हैं’ बीकानेर में गरजे राजनाथ सिंह, मंच से भाटी का किया जिक्र

Rajnath Singh in Bikaner : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बीकानेर में पहुंचे। जहां उन्होंने बीकानेर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुनलाल मेघवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

बीकानेरApr 07, 2024 / 02:17 pm

Lokendra Sainger

Rajnath Singh in Bikaner : राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के बड़े नेता लगातार दौरे कर रहे है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को बीकानेर में पहुंचे। जहां उन्होंने बीकानेर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुनलाल मेघवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की पहचान अब घड़े पर घड़ा रखकर जाती महिला नहीं होगी।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कि कांग्रेस के राज में देश को विदेशों से हथियार खरीदने पड़ते थे लेकिन ये नया भारत है, जहां देश खुद हथियार बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत बहुत बदल गया है। हम पहले हथियार खरीदते थे और अब हथियार खुद बनाते हैं। हम अब सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं, एयर स्ट्राइक करते हैं तो इस पर कांग्रेस सवाल खड़े करती है। ये आधुनिक और समर्थ भारत है, जिसे दुनिया देख रही है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा जनता को जनार्दन मानती है लेकिन कांग्रेस परिवार को जनार्दन मानती है। कांग्रेस और भाजपा में ये ही बड़ा अंतर है। कांग्रेस के राज में राजस्थान की पहचान घड़े पर घड़ा रखे जा रही महिला थी, लेकिन अब हर घर तक पान पहुंचाया जा रहा है तो ये तस्वीर भी बदल रही है। उन्होंने गरीब परिवारों को मकान देने की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अधिकांश लोगों को पक्के मकान मिल गए हैं, जो रह गए हैं, उन्हें जल्द मिलेगा।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने भीड़ को देखकर कहा कि आज ज्यादा बोलने की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। इतनी संख्या में लोगों को देखकर साफ है कि अर्जुनराम जीत रहे हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की सक्रियता का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने देवी सिंह भाटी का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार और इस बार की सभा में अंतर है। इस बार देवी सिंह भाटी को मंच पर देखना सुखद है। उन्होंने भाटी की तारीफ की।

यह भी पढ़ें

रविंद्र सिंह भाटी और राजकुमार रोत के चर्चे दिल्ली तक, इन ‘सुपर हॉट’ सीट पर कौन दर्ज करेगा जीत?

Hindi News / Bikaner / ‘पहले हथियार खरीदते थे और अब बनाते हैं’ बीकानेर में गरजे राजनाथ सिंह, मंच से भाटी का किया जिक्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.