bell-icon-header
बीकानेर

दोपहर 3 बजे खाजूवाला पहुंचेंगे सीएम शर्मा, भानीपुरा में सभा को करेंगे संबो धित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शनिवार को बीकानेर का दौरा है। उन्हें सुबह 11 बजे बीकानेर पहुंचना था लेकिन जयपुर में कोहरा के चलते विशेष विमान को दोपहर करीब डेढ़ बजे उड़ने की अनुमति मिली है।

बीकानेरJan 20, 2024 / 02:10 pm

dinesh kumar swami

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

बीकानेर के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के भानीपुरा गांव में शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचेंगे। पहले करीब साढ़े बारह बजे पहुंचने का कार्यक्रम था। परन्तु खराब मौसम के चलते विशेष विमान को जयपुर से उड़ने की अनुमति नहीं मिलने से विलम्ब हो गया।

जानकारी सूत्रों के मुताबिक सुबह 11 बजे की बजाय दोपहर 1.27 बजे जयपुर एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री शर्मा विशेष विमान से बीकानेर के लिए रवाना हुए है। नाल सिविल एयरपोर्ट बीकानेर पर दोपहर करीब 2.25 बजे विमान उतरेगा।

इसके बाद एयरपोर्ट पर पहले से तैयार हेलीकॉप्टर में सवार होकर खाजूवाला क्षेत्र के भानीपुरा गांव के लिए रवाना हो जाएंगे। भानीपुरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम है। जिलेभर के सभी नेता पहुंचे हुए है। दोपहर 12 बजे सभा शुरू हो गई और तमाम स्थानीय नेताओं ने संबोधित भी कर दिया। अब मुख्यमंत्री के पहुंुचने का इंतजार हो रहा है।

आगे के कार्यक्रम होंगे प्रभावित


मुख्यमंत्री को दोपहर 3 बजे बीकानेर वापस आकर यहां अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज में बैठक करनी थी। इसके बाद शाम 4 बजे भाजपा नेताओं के साथ भाजपा संभाग कार्यालय में बैठक प्रस्तावित है। पहले ही देरी से बीकानेर पहुंचने ये आगे के कार्यक्रम प्रभावित हो सकते है। संभवत: भाजपा नेताओं के साथ बैठक की जगह उनके साथ सर्किट हाउस में अनौपचारिक मुलाकात करने तक कार्यक्रम सीमित किया जा सकता है।

Hindi News / Bikaner / दोपहर 3 बजे खाजूवाला पहुंचेंगे सीएम शर्मा, भानीपुरा में सभा को करेंगे संबो धित

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.