bell-icon-header
बीकानेर

मार्निंग या इवनिंग वॉक पर जा रहे, तो सावधान, चेन लुटेरों का आंतक, मॉर्निंग वॉकर खास तौर से बन रहे निशाना

ताबड़तोड़ वारदातों और उसकी सूचना के बावजूद पुलिस बदमाशों के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस तरीके से बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदातें अंजाम दी हैं, उसके अनुसार घटनाओं की तादाद कहीं ज्यादा हो सकती है।

बीकानेरMay 17, 2024 / 03:09 am

Brijesh Singh

राजधानी में गुरुवार का दिन लुटेरों के नाम रहा। पुलिस पूरी तरह सीन से गायब थी। दरअसल, सुबह ताबड़तोड़ ढंग से चेन लुटेरों ने सिलसिलेवार मॉर्निंग वाकर्स को निशाना बनाया। उनके गले से चेन तोड़ी और पलक झपकते ही फरार हो गए। उनके निशाने पर डॉक्टर भी रहे। एक युवती ने थोड़ा संघर्ष किया, तो बदमाश चेन तो नहीं लूट पाए, लेकिन चेन की रगड़ से गले पर जख्म जरूर हो गए। हालांकि, चेन लुटेरे यहां लूट में सफल नहीं हो सके। ताबड़तोड़ वारदातों और उसकी सूचना के बावजूद पुलिस बदमाशों के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जिस तरीके से बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदातें अंजाम दी हैं, उसके अनुसार घटनाओं की तादाद कहीं ज्यादा हो सकती है।
महिला डॉक्टर के गले से चेन तोड़ने का प्रयास

जेएनवीसी थाना इलाके में महिलाओं के गले से चेन तोड़ने के दो मामले सामने आए हैं। एक मामले में आरोपी चेन ले जाने में सफल हुए, जबकि दूसरे में कामयाब नहीं हो सके। पहला मामला पवनपुरी गुडविल आई हॉस्पिटल के पास वाले पार्क का है। गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे डॉ. प्रज्ञा ओझा अपनी पोती को घुमाने पार्क गई थीं। वह बच्ची के साथ बेंच पर बैठी थीं, तभी एक युवक आया। वह उनके पीछे खड़ा हो गया। मौका मिलते ही उसने डॉ. प्रज्ञा के गले से चेन खींचने की कोशिश की। डॉ. प्रज्ञा को इसका आभास हुआ, तो उन्होंने चेन को पकड़ लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।
युवक भागा, चेन टूटी

शोर मचाते ही युवक तो चेन छोड़ कर भाग गया लेकिन चेन तोड़ने के दौरान डॉ. प्रज्ञा के गले पर खरोंच लग गई। पार्क के अंदर कई लोग और भी थे। इसके बावजूद युवक ने गले से चेन तोड़ने का दुस्साहस किया। पार्क के बाहर उसके दो साथी बाइक स्टार्ट किए हुए खड़े थे। युवक अपने साथियों के साथ बाइक पर भाग गया।
बुजुर्ग महिला के गले से चेन लूटी

जेएनवीसी थाना इलाके के पवनपुरी स्थित आर्य हॉस्पिटल के पास मंगलवार को जयपुर हालपता वल्लभ गार्डन निवासी 57 वर्षीय गीता देवी पत्नी दिवंगत ओमप्रकाश तिवाड़ी के गले से बाइक सवार धक्का देकर गले से सोने की चेन तोड़ ले गए। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने उसे अकेला देख कर यह वारदात की। बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश लोगों के आने से पहले भाग चुके थे।

Hindi News / Bikaner / मार्निंग या इवनिंग वॉक पर जा रहे, तो सावधान, चेन लुटेरों का आंतक, मॉर्निंग वॉकर खास तौर से बन रहे निशाना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.