bell-icon-header
बिजनोर

बिजनौर में 8 घंटे बंद रही चीनी मिल, लग गया भयंकर जाम, घंटों परेशान रहे लोग

Bijnor News: बिजनौर चीनी मिल खराबी के चलते करीब 8 घंटे बंद रही। जिससे चीनी मिल के सामने भयंकर जाम लग गया। किसान गन्ना लाते रहे और जाम भयंकर रुप लेता रहा।

बिजनोरNov 24, 2023 / 04:29 am

Mohd Danish

Bijnor News Today: जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं स्कूली बच्चे भी परेशान दिखे। लोगों ने दूसरे रास्तों से निकलना ही बेहतर समझा। लगभग 9 बजे चीनी मिल चली तो घंटों के बाद जाकर जाम कम हुआ। जाम लगने से शहर के लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आरबीसी की उतरी चैन
चीनी मिल में रात लगभग 12 बजे आरबीसी की चैन उतर गई। जिसके चलते चीनी मिल बंद हो गई। चीनी मिल बंद होते ही चीनी मिल के सामने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली, बुग्गियों की बड़ी संख्या में आने से जाम लग गया। धीरे धीरे ट्रैक्टर-ट्राली और गन्ने से लदी बुग्गियों की संख्या बढ़ने से जाम ने विकराल रुप ले लिया।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, चाचा की मौत, भतीजा घायल

घंटों लगा जाम
सुबह होते ही जाम इतना था कि निकलना दूभर हो गया। लोगों ने दूसरे रास्तों से निकलना बेहतर समझा। इस मार्ग से हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं। जाम के कारण लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। इतना ही नहीं स्कूली बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान हुए। कुछ लोग अपने वाहनों के साथ जाम में फंसकर घंटों तक परेशान रहे और जैसे तैसे जाम से बाहर निकले।

Hindi News / Bijnor / बिजनौर में 8 घंटे बंद रही चीनी मिल, लग गया भयंकर जाम, घंटों परेशान रहे लोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.