bell-icon-header
भुवनेश्वर

राष्ट्रपति द्रौपदी 28 फरवरी से ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ओडिशा दौरे की तैयारी पूरी हो गई है। उनके दौरे के लिए मुख्य सचिव पीके जेना की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उनके दौरे से पहले कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपति के लिए ब्लू बुक आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रूट लाइन से लेकर कारकेड, ट्रैफिक एवं पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है।

भुवनेश्वरFeb 27, 2024 / 05:08 pm

Rabindra Rai

राष्ट्रपति द्रौपदी 28 फरवरी से ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर

कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ओडिशा दौरे की तैयारी पूरी हो गई है। उनके दौरे के लिए मुख्य सचिव पीके जेना की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई, जिसमें पुलिस महानिदेशक अरुण कुमार सारंगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उनके दौरे से पहले कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। डीसीपी प्रतीक सिंह ने कहा है कि राष्ट्रपति के लिए ब्लू बुक आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रूट लाइन से लेकर कारकेड, ट्रैफिक एवं पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 30 प्लाटुन फोर्स तैनात की जाएगी। इसके साथ ही 85 अधिकारी निरीक्षण दायित्व में रहेंगे। 3 क्वीक रेसपंस टी, 2 स्पेशल टैक्टिकल यूनिट सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी 28 फरवरी से ओडिशा की चार दिवसीय यात्रा करेंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज, क्योंझर, गंजम, खुर्दा और संबलपुर सहित कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। 28 फरवरी को राष्ट्रपति मयूरभंज जाएंगी, जहां उनका रायरंगपुर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने और अन्य का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी
सूत्रों के मुताबिक 29 फरवरी को वे धरणीधर विश्वविद्यालय में आदिवासियों पर राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का उद्घाटन करने के लिए क्योंझर जाने से पहले मयूरभंज स्थित किचकेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी। उसी दिन शाम को वे भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और शहर के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी
सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू एक मार्च को गंजम जिले के बेहरामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। वे दो मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले संबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति 28 फरवरी को मयूरभंज जाएंगी, जहां उनका रायरंगपुर में कई परियोजनाओं की आधारशिला रखने और अन्य का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

Hindi News / Bhubaneswar / राष्ट्रपति द्रौपदी 28 फरवरी से ओडिशा के चार दिवसीय दौरे पर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.