bell-icon-header
भुवनेश्वर

ओडिशा: सरकार कर्मचारियों को लगातार सौगात

लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों को लगातार सौगात दे रही है। अब राज्य सरकार ने कामगारों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को ये फायदे मिलेंगे।

भुवनेश्वरMar 15, 2024 / 08:50 pm

Rabindra Rai

ओडिशा: सरकार कर्मचारियों को लगातार सौगात

कामगारों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी बढ़ाई
लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों को लगातार सौगात दे रही है। अब राज्य सरकार ने कामगारों की दैनिक न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को ये फायदे मिलेंगे। एक बयान के अनुसार अकुशल मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी 352 रुपए से बढ़ाकर 450 रुपए तथा अर्धकुशल मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 392 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपए कर दी गई है।

लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि इस वृद्धि से अकुशल, अर्धकुशल , कुशल और उच्च कुशल श्रेणियों के लाखों श्रमिकों को लाभ मिलेगा। अब कुशल श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी के रूप में 442 रुपए के बजाय 550 रुपए मिलेंगे जबकि उच्च कुशल कामगारों की न्यूनतम मजदूरी 502 रुपए से बढ़ाकर 600 रुपए कर दी गई है।

भूमिहीनों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश
दशमंतपुर ब्लॉक के कौगुड़ा गांव के ग्रामीणों ने भूमिहीनों को खेती योग्य जमीन का एक हिस्सा बांटकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का उदाहरण पेश किया है। सीवाईएसडी और ओडिशा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन की मदद से, वे गांव के निचले हिस्से में बहने वाली धारा से पानी उठाकर पूरे साल विभिन्न सब्जियों की खेती करने में सक्षम हैं।
एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाते हुए, वे अपने गांव के आसपास के खेतों में विभिन्न सब्जियां उगाते हैं। उनकी आपसी समझ उन्हें इस काम में मदद करती है

Hindi News / Bhubaneswar / ओडिशा: सरकार कर्मचारियों को लगातार सौगात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.