bell-icon-header
भुवनेश्वर

ओडिशा: अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव को लेकर देश के शेष राज्यों की तरह ओडिशा में भी रणनीति बननी शुरू हो गई है। बीजू जनता दल (बीजद) ने इस बार भी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है तो भाजपा की कोशिश है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतकर अपने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करे।

भुवनेश्वरMar 02, 2024 / 06:04 pm

Rabindra Rai

ओडिशा: अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी पार्टी
लोकसभा चुनाव को लेकर देश के शेष राज्यों की तरह ओडिशा में भी रणनीति बननी शुरू हो गई है। बीजू जनता दल (बीजद) ने इस बार भी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है तो भाजपा की कोशिश है कि वो ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतकर अपने 400 पार के लक्ष्य को पूरा करे। पार्टी का लक्ष्य ओडिशा के साथ पश्चिम बंगाल में अधिकांश सीटों पर जीत हासिल करने का है। भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए बीजू जनता दल (बीजद) सहित किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

किसी अज्ञात ताकत द्वारा फैलाई गई अफवाह
राष्ट्रीय राजधानी से लौटने के बाद सामल ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीट और 147 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। सामल ने कहा कि यह किसी अज्ञात ताकत द्वारा फैलाई गई अफवाह है। बीजद के साथ गठबंधन की हमारी कोई योजना नहीं है।

बंगाल के बाद ओडिशा में मोदी भरेंगे हुंकार
बंगाल के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी 5 मार्च को ओडिशा दौरे पर जाने वाले हैं। उनकी यात्रा से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। विश्वसनीय रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस महानिदेशक ने पीएम की ओडिशा यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। भुवनेश्वर पहुंचने के बाद उन्हें हेलिकॉप्टर से जाजपुर ले जाया जाएगा, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एसपीजी की टीम ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था जांची। पुलिस महानिरीक्षक, सेंट्रल आईजी आशीष सिंह, एसपी जाजपुर सुरक्षा के प्रभारी हैं। सुरक्षा परेड का रिहर्सल कल किया जाएगा।

Hindi News / Bhubaneswar / ओडिशा: अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.