bell-icon-header
भोपाल

नई सरकार में सीएस के कई दावेदार, जानें कौन बनेगा एमपी का प्रशासनिक मुखिया

भोपाल में जहां प्रदेश में नई सरकार पर कयास लगाए जा हैं वहीं राज्य के प्रशासनिक मुखिया पर भी अटकलें लगाई रहीं हैं। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री स्तर पर अगले स्थाई सीएस का फैसला होगा जिसके लिए कई दावेदार हैं। इधर प्रदेश के मुख्य सचिव (सीएस) इकबाल सिंह बैंस को एक माह की सेवावृद्धि देने की अटकलें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि चुनाव आयोग ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इसे फेक न्यूज बताया है।

भोपालNov 24, 2023 / 10:42 am

deepak deewan

इकबाल सिंह बैंस को एक माह की सेवावृद्धि देने की अटकलें

भोपाल में जहां प्रदेश में नई सरकार पर कयास लगाए जा हैं वहीं राज्य के प्रशासनिक मुखिया पर भी अटकलें लगाई रहीं हैं। नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री स्तर पर अगले स्थाई सीएस का फैसला होगा जिसके लिए कई दावेदार हैं। इधर प्रदेश के मुख्य सचिव (सीएस) इकबाल सिंह बैंस को एक माह की सेवावृद्धि देने की अटकलें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि चुनाव आयोग ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इसे फेक न्यूज बताया है।

दरअसल, बैंस का 30 नवंबर को कार्यकाल खत्म होगा, लेकिन नई सरकार 3 दिसंबर को बनेगी। ऐसे में सिंह को सेवावृद्धि देने या वरिष्ठता के आधार पर एसीएस वीरा राणा को प्रभार या नियुक्ति देने का विकल्प है। सरकार की मंशा मतगणना बैंस के प्रशासनिक नेतृत्व में ही कराने की है।

उधर, इकबाल पिछले साल 30 नवंबर को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अभी वह एक साल के एक्सटेंशन पर हैं। उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है। अब यदि सेवावृद्धि मिलती है, तो वे एक साल से ज्यादा की सेवावृद्धि पाने वाले प्रदेश के इकलौते मुख्य सचिव होंगे।

नई सरकार में सीएस के कई दावेदार
नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री स्तर पर अगले स्थाई सीएस का फैसला होगा। नई सरकार के सियासी गणित के हिसाब से फैसला होगा। अगले सीएस के लिए 1989 बैच के अनुराग जैन, मो. सुलेमान, आशीष उपाध्याय व जेएन कंसोटिया सहित 1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा, एसएन मिश्रा, मलय श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर दावेदार हैं।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023 – सोशल मीडिया पर वोटिंग की भी फोटो, 17 लोगों पर एफआइआर

Hindi News / Bhopal / नई सरकार में सीएस के कई दावेदार, जानें कौन बनेगा एमपी का प्रशासनिक मुखिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.