bell-icon-header
भोपाल

Weather Update : आज रात आने वाला है भयानक पश्चिमी विक्षोभ, 14 घंटे कराएगा बारिश फिर पड़ेगी गलन वाली ठंड, ALERT

-एक दिन में दो डिग्री से अधिक गिरा पारा-दिसंबर के सीजन की सबसे सर्द रात-11.9 डिग्री पर पहुंचा राजधानी में रात का तापमान

भोपालDec 11, 2023 / 11:07 am

Astha Awasthi

Weather Update

भोपाल। आसमान से बादल साफ होते ही अब रात में सर्दी बढ़ने लगी है। शहर में शनिवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही, और तकरीबन 25 दिन बाद न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे पहुंचा। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया, इसके पहले 14 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री गया था। दिसम्बर में भी अब तक न्यूनतम तापमान बढ़े हुए थे, जिसके कारण रात में ठंडक का अहसास कम हो रहा था। पिछले तीन दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। इस समय हवा का रूख भी उत्तर पश्चिमी चल रहा है।

पश्चिमी विक्षोभ का खास असर नहीं

मौसम विज्ञानी का कहना है कि अभी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, लेकिन यह बहुत ज्यादा मजबूत नहीं दिखाई दे रहा है। अगर यह मजबूत होता है तो जरूर बादलों की संभावना बन सकती है, लेकिन फिलहाल इसकी संभावना कम है। इसलिए एक दो दिन न्यूनतम तापमान इसी तरह बने रहेंगे। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 15 दिसंबर से तापमान में फिर गिरावट का ट्रेंड दिखाई दे सकता है।

वहीं प्रदेश के ग्वालियर शहर में दिसंबर के इन दिनों में अब मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। इससे दिन का तापमान बढऩे के साथ रात के तापमान में एक बार फिर से कमी आने लगी है। बीते दिन सुबह से ही तेज धूप होने से दिन का तापमान बढ़ा रहा। लेकिन शाम होते ही हल्की सी ठंडक तेज होने लगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अब आसमान साफ होने से दिन में अच्छी धूप निकल रही है। जिससे दिन का तापमान बढ़ रहा है और रात का कम हो रहा है। मौसम एक दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा। रविवार को अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम 11.3 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम 12.0 डिग्री था

दिन रात के तापमान में दो गुना से ज्यादा का अंतर

मौसम में आ रहे बदलाव के चलते इन दिनों दिन और रात के तापमान में अंतर आने लगा है। जिससे दोनों तापमान में दो गुना से ज्यादा अंतर आ गया है। वहीं आने वाले दिनों में भी दिन का तापमान बढ़ेगा और रात का कम होगा।

ऐसे बदला सुबह से तापमान

सुबह- 5.30- 13.0

सुबह- 8.30- 13.6

सुबह- 11.30- 23.8

दोपहर- 2.30- 26.0

शाम – 5.30- 21.4

Hindi News / Bhopal / Weather Update : आज रात आने वाला है भयानक पश्चिमी विक्षोभ, 14 घंटे कराएगा बारिश फिर पड़ेगी गलन वाली ठंड, ALERT

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.