bell-icon-header
भोपाल

फरवरी में हुआ मार्च जैसा मौसम, सिवनी, मंडला, खंडवा में दिन का तापमान 32 डिग्री के पार, रात का तापमान भी 12 से 17 के बीच

इसका कारण है पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवा नहीं, इस समय दक्षिणी हवाओं का हो रहा प्रवेश, उत्तरी मप्र को छोड़कर पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में बढ़ोतरी, भोपाल में अधिकतम तापमान 30.8 तो न्यूनतम 16.2 डिग्री

भोपालFeb 05, 2024 / 07:50 pm

सुनील मिश्रा

कड़ाके की ठंड में एक बार फिर कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। एक ओर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बादल, बौछारों का सिलसिला चल रहा है, वहीं दूसरी ओर शेष प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण सर्दी फिलहाल बेअसर हो गई है। इसका कारण यह है कि इन दिनों उत्तरी हवा आना पूरी तरह से बंद हो गई है, दक्षिणी हवाओं के कारण प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर तापमान बढ़े हुए हैं। अगर आने वाले दिनों में हवा का रूख उत्तरी होता है तो बुधवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
आमतौर पर फरवरी के पहले सप्ताह में सर्दी रहती है, लेकिन इस समय पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान बढ़े हुए हैं। ऐसे में मार्च के पहले सप्ताह जैसे दिन और रात के तापमान बढ़े हुए है। कुछ स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं। सोमवार को सिवनी, मंडला में अधिकतम तापमान 32.2 डिगी रहा, वहीं खंडवा में भी 32.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी प्रदेश में 12 से 17 डिग्री के बीच रहे। ऐसे में रात में भी सर्दी लगभग गायब सी हो गई है।
अभी दक्षिणी हवाओं के कारण बढ़े तापमान
मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, इसके कारण उत्तरी मप्र में बादल बने हुए हैं। इस समय प्रदेश में दक्षिणी हवाएं चल रही हैं, जिसकी रफ्तार भी ज्यादा है। इसके कारण तापमानों में बढ़ोतरी हुई है। अगले 48 घंटे के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है।
उत्तरी हवा के आने के बाद तापमान में अनेक स्थानों पर गिरावट देखने को मिलेगी।
अधिकतम तापमान कहां कितने
सिवनी 32.2

मंडला 32.2
खंडवा 32.1

खरगोन 31.8
बैतूल 31.5

भोपाल 30.8
निम्न न्यूनतम तापमान

– नौगांव 12.3
– मलाजखंड 12.5

-मंडला 13
-सागर 13.2

-खजुराहो 13.4

Hindi News / Bhopal / फरवरी में हुआ मार्च जैसा मौसम, सिवनी, मंडला, खंडवा में दिन का तापमान 32 डिग्री के पार, रात का तापमान भी 12 से 17 के बीच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.