bell-icon-header
भोपाल

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में तीन दिन रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, शेड्यूल जारी

28 अक्टूबर रविवार को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बार तीन दिनों के लिए सूबे में डेरा डालेंगे। 230 विधानसभा सीटों की रणनीति बनाएंगे।

भोपालOct 27, 2023 / 08:31 pm

Faiz

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में तीन दिन रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, शेड्यूल जारी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान इस बार खुद लीड में है। इसी कड़ी में खबर सामने आई है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद अपने अगले दौरे के दौरान मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगे। इसी के चलते केंद्रीय गृहमंत्री 28 अक्टूबर को मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। खास बात ये है कि, वो इस बार एमपी में तीन दिनों के लिए डेरा डालेंगे और 30 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में रहेंगे।

 

भाजपा आलाकमान की ओर से गृहमंत्री के तीनों दिनों के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अपने इस दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह हर संभाग की अलग अलग बैठकें भी लेंगे। साथ ही बड़े पदाधिकारी के साथ चुनाव के अंतिम चरण की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान अमित शाह मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी करेंगे।

 

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : एक साथ दो नेताओं ने दिया भाजपा को झटका, एक निर्दलीय तो दूसरे गोंगपा से लड़ेंगे चुनाव


गृहमंत्री का तीन दिनों का कार्यक्रम जारी

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे के दौरान 28 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो जबलपुर में राजा रघुनाथ शाह, शंकर शाह को श्रद्धाजंलि समारोह में शामिल होंगे। यहां से भोपाल के लिए रवाना होंगे, जहां पार्टी के नेताओं के साथ वो संभाग स्तर पर रणनीतिक बैठक लेंगे।

-दौरे के दूसरे दिन 29 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन पहुंचकर महाकाल दर्शन करने पहुंचेंगे। महाकाल दर्शन के बाद वो उज्जैन में एक रोड शो और सभा को संबोधित करेंगे।

-दौरे के तीसरे दिन 30 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। यहां वो भाजपा प्रत्याशियों के साथ रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद वो यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Hindi News / Bhopal / MP Election 2023 : मध्य प्रदेश में तीन दिन रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, शेड्यूल जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.