मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मंदिर में पथराव की घटना सामने आई है। यहां के शंकराचार्य नगर में जैन मंदिर पर पथराव हुआ। पत्थर लगने से एक साध्वी के घायल होने की भी सूचना है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पथराव की घटना से जैन समाज में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana – लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, एमपी सरकार ने किया करोड़ों के फंड का खास इंतजाम मंदिर पर पत्थर मारने की यह घटना 24 सितंबर यानि मंगलवार को घटी। जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने मामले की शिकायत की। 46 साल के सुनील जैन ने पुलिस को बताया कि मंदिर में सुबह करीब 8 बजे पत्थर मारे गए जिससे कांच टूट गए। उस वक्त खुद सुनील जैन सहित कुछ अन्य लोग पूजा पाठ कर रहे थे।
बजरिया पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैन की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया। तनाव बढ़ते देख पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस घटना से जैन समाज में आक्रोश फैल गया है।