bell-icon-header
भोपाल

अमर शहीदों की शहादत को याद कर लिया देशसेवा का संकल्प

श्रद्धा के साथ मनाया शहीद भगत ङ्क्षसह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस

भोपालMar 24, 2022 / 01:30 am

Rohit verma

अमर शहीदों की शहादत को याद कर लिया देशसेवा का संकल्प

भोपाल. देश की आजादी में महती भूमिका निभाने वाले और युवावस्था में ही देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत ङ्क्षसह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान दिवस बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर अनेक संगठनों की ओर से उनके शौर्य को याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहीद गेट पर दी श्रद्धांजलि
गुरुनानक मण्डल की ओर से शहीद गेट पर देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले भगत ङ्क्षसह, राजगुरु एवं सुखदेव को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा 23 मार्च ही वो दिन था जब ये तीनों हंसते-हंसते देश के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए। शहीद ए आजम भगत ङ्क्षसह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कम आयु में ही उन्होंने अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर दी थी। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों व शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर महेश मकवाना, भगवानदास ढालिया, सुनिल सराठे, बाबा ठाकुर सहित अन्य लोग उपिस्थत थे।
बलिदान दिवस के मौके पर शहर के समाजसेवी महेश यादव ने अपने खून से भगत ङ्क्षसह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र बनाए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। टॉप एन टाउन पर उन्होंने अमर शहीदों के चित्र बनाते हुए भगत ङ्क्षसह को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। महेश यादव इसके पहले भी खून से कई महापुरुषों के चित्र बना चुके हैं।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने शहीद दिवस पर क्रांतिकारी भगत ङ्क्षसह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। शालीमार तिराहे पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। पचौरी ने कहा कि जिन शहीदों ने हमें स्वतंत्रता दिलाई उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। अमर शहीद भगत ङ्क्षसह, राजगुरु, सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, आज के युवाओं को इन सभी महान क्रांतिकारियों से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए।

Hindi News / Bhopal / अमर शहीदों की शहादत को याद कर लिया देशसेवा का संकल्प

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.