scriptRahul Gandhi Jobat Visit – भूरिया पर एफआईआर, अब राहुल गांधी मिलेंगे दुष्कर्म पीड़ित परिवार से | Rahul Gandhi Jobat Visit | Patrika News
भोपाल

Rahul Gandhi Jobat Visit – भूरिया पर एफआईआर, अब राहुल गांधी मिलेंगे दुष्कर्म पीड़ित परिवार से

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक विक्रांत भूरिया पर जिस दुष्कर्म केस में एफआईआर दर्ज हुई है, उसी दुष्कर्म पीड़ित परिवार से अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिलने जाएंगे। इसके लिए उनका जोबट का दौरा तय किया जा रहा है। यहां राहुल गांधी रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भोपालMay 01, 2024 / 09:39 pm

deepak deewan

vrahul
Rahul Gandhi Jobat Visit – एमपी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक विक्रांत भूरिया पर जिस दुष्कर्म केस में एफआईआर दर्ज हुई है, उसी दुष्कर्म पीड़ित परिवार से अब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मिलने जाएंगे। इसके लिए उनका जोबट का दौरा तय किया जा रहा है। यहां राहुल गांधी रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी का छह मई को जोबट में जनसभा का कार्यक्रम बनाया गया है। यहां कांतिलाल भूरिया के लिए जनसभा के साथ राहुल गांधी 12 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने भी जाएंगे। जोबट में सभा के साथ राहुल गांधी Rahul Gandhi Jobat Visit मालवांचल में आदिवासियों को साधेंगे। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें— Breaking News – एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ज्वाइन करेंगे बीजेपी! मंत्री का बड़ा बयान

झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह मई को जोबट में Rahul Gandhi Jobat Visit चुनावी सभा ले सकते हैं। इस दौरान राहुल गांधी 12 वर्षीय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने भी जा सकते हैं।
राहुल गांधी की सभा को लेकर तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। जोबट में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गई। भूरिया ने बताया कि रतलाम-झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में यह सभा होगी।
बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और झाबुआ विधायक भूरिया सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने गए थे। पटवारी और भूरिया ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए जिसकी बीजेपी ने शिकायत कर दी। इसके बाद जोबट पुलिस ने दोनों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पाक्सो एक्ट, जेजे एक्ट आदि के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया।
जीतू पटवारी ने यहां प्रदेश सरकार पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया था। उनका कहना था कि आरोपियों में प्रदेश के वन तथा पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान का एक रिश्तेदार भी है, इसलिए पुलिस मामले में लापरवाही कर रही है।

Home / Bhopal / Rahul Gandhi Jobat Visit – भूरिया पर एफआईआर, अब राहुल गांधी मिलेंगे दुष्कर्म पीड़ित परिवार से

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो