bell-icon-header
भोपाल

Public Holidays: अक्टूबर महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां, जल्दी कर लें फैमिली ट्रिप्स की प्लानिंग

Public Holidays in October 2024: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अक्टूबर महीना छुट्टियां ही छुट्टियां लेकर आया है। तो आइए जानते हैं इस महीने कितनी छुट्टियां रहेंगी।

भोपालSep 29, 2024 / 03:35 pm

Himanshu Singh

Public Holidays in October 2024: अक्टूबर महीने की शुरुआत छुट्टी के साथ हो रही है। इस महीने से नवरात्रि और विजयदशमी होगी। इसके बाद फिर दिवाली की तैयारियां शुरु हो जाएंगी। जिसके लिए लोगों ने अभी से ही तैयरियां शुरु कर दी हैं। मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अक्टूबर का महीना छुट्टियां ही छुट्टियां लेकर आया है। इस दौरान कई फैमिली ट्रिप्स भी प्लान की जा सकती हैं। अक्टूबर महीने में लगभग 11 दिन की छुट्टियां हैं।

अक्टूबर में कितने दिन रहेंगी छुट्टियां


अक्टूबर महीने की शुरुआत में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है। इसी दिन सरकारी कार्यालयों, बैंकों और प्राइवेट सेक्टरों में छुट्टी रह सकती है। इसके अगले दिन नवरात्रि शुरु हो रही है। फिर 6 अक्टूबर को संडे की छुट्टी रहेगी। ऐसे ही 11 अक्टूबर अष्टमी और नवमी की छुट्टी रहेगी।
ठीक इसी तरह 12 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा है। जिसका सरकारी अवकाश प्राइवेट और सरकारी संस्थानों में रहेगा। 13 अक्टूबर को फिर से रविवार की छुट्टी रहेगी। 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की भी छुट्टी रहेगी। इसके बाद 20, 27 अक्टूबर को रविवार के कारण छुट्टी रहेगी। इधर, 29 नवंबर को धनतेरस है। जिसके बाद से 2-3 दिन के लगातार हॉलीडे रहेंगे।

त्योहारों में बंद रहेंगे बैंक


अक्टूबर महीने में बैंकों की भी कई दिनों तक छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान लोगों को बैंकों को लेन-देन के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ सकता है। इस असुविधा से बचने के लिए पहले ही नगद-निकासी कर लें।

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / Public Holidays: अक्टूबर महीने में छुट्टियां ही छुट्टियां, जल्दी कर लें फैमिली ट्रिप्स की प्लानिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.