मुस्लिम त्योहार कमेटी के शाहमीरी खुर्रम के मुताबिक अकीदत के साथ मुहर्रम के आयोजन होंगे। सकलैनी मस्जिद के सदर सूफी नूर उद्दीन सकलैनी ने बताया शुक्रवार सुबह अमनो आमान और मुल्क की खुशहाली के लिए यहां दुआएं कराई जाएंगी। हजरत शाह सकलैन अकादमी की ओर से सकलैनी जामा मस्जिद में लंगर का मुफ्ती रियान साहब दुआ कराएंगे। सकलैनी समाज के मुबीनउद्दीन ने बताया कि शहादत के पर्व मोहर्रम पर गुरुवार को शहादत की रात थी। सवारियों ने गश्त किया। इस बीच इमामबाड़ों पर मजलिस और तकरीरें चल रही हैं। लेकिन लोगों की संख्या बहुत कम हैं।
दाउदी बोहरा समाज के शेख मुर्तजा के मुताबिक बुधवार को यौमे आशूरा था। समाज के शेख मुर्तजा के मुताबिक इमामबाड़ों में मजलिसे हुईं। सामूहिक आयोजन नहीं हुए।