bell-icon-header
भोपाल

नए बने रैन बसेरे का संचालन नगर निगम को देने को तैयारी

भोपाल. भोपाल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म छह पर नया बने रैन बसेरा को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी चल रही है। अधिकारियों का इसे शुरू करने को लेकर निरंतर निरीक्षण हो रहा है।

भोपालDec 24, 2023 / 10:32 pm

चन्द्र प्रकाश भारती

नए बने रैन बसेरे का संचालन नगर निगम को देने को तैयारी

निगम ने इसे पहले ठेके पर देने का प्रस्ताव बनाया था। जिम्मेदारों ने बताया कि इसे ठेके पर संचालित करने की योजना पर अब विराम लग गया है। दीनदयाल भोजन व्यवस्था भी नए संगठन को देने की जगह शहर में भोजन व्यवस्था चलाने वाले संगठन को देने की तैयारी है। बताया गया कि रैन बसेरा निशुल्क चलता है। इसे ठेके पर देने का प्रावधान नहीं होने से अब इसे निगम के कर्मचारियों द्वारा ही चलाया जाएगा। नए मुख्यमंत्री कर सकते है इसका शुभारंभ।
तीन मंजिला बने रैन बसेरा में पहले व दूसरे फ्लोर पर 150 पंलग लगाएं जाने की व्यवस्था है। बताया गया कि इसमें 25 प्रतिशत महिलाएं और 75 फीसदी पुरुषों के रुकने के हिसाब से व्यवस्था करने की योजना है। नीचे के फ्लोर पर दीनदयाल रसोई परियोजना के तहत संचालित संगठन की भोजन व्यवस्था रहेगी। जिसमें दस रुपए में लोगों को भरपेट खाना मिल सकेगा।
पुतलीघर बस स्टैंड की रसोई होगी शिफ्ट
नए संगठन को यहां दीनदयाल रसोई व्यवस्था देने की जगह पुतलीघर बस स्टैंड के रैन बसेरा में चल रही रसोई यहां शिफ्ट करने का मामला प्रक्रिया में है। जिम्मेदारों ने बताया कि रसोई ठीक से चल नहीं रही है, जबकि स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। लोग यहां लाइन लगाकर दस रुपए थाली में खाने आएंगे।
अवैध ऑटो स्टैंड को करना होगा शिफ्ट
परिसर के बीच बने खान-पान की दुकानें व ऑटो स्टैंड को प्रशासन पूर्व में हटा चुका है। दुकानें तो यहां से खत्म हो गई है,लेकिन ऑटो वाले यहां बड़ी संख्या में सवारियों के लिए खड़े हो रहे हैं। उनकी यहां इतनी दबंगई है कि ई-व्हीकल वालों को वह यहां घुसने भी नहीं देते है। अवैध रूप से बने ऑटो स्टैंड को यहां से शिफ्ट करना होगा।
& सिविल विभाग की ओर से रैेन बसेरा पूरी तरह से तैयार है। नगर निगम जोन को हेंडओवर करने और इसे शुरू करने प्रक्रिया भी हो चुकी है। कभी भी इसका शुभारंभ नगर निगम द्वारा किया जा सकता है। गौरव प्रजापति, सब इंजीनियर, नगर निगम
& पहले इसे ठेके पर चलाने की योजना बनाई थी,लेकिन ठेके पर देने का नियम नहीं होने के चलते जोन ही इसका संचालन करेगा। दीनदयाल भोजन व्यवस्था को लेकर पुतलीघर बस स्टैंड में संचालित रसोई को शिफ्ट किया जा सकता है। उसके संगठन से शिफ्टिंग को लेकर चर्चा चल रही है। परितोष रंजन परसाई, जोनल अधिकारी-4

Hindi News / Bhopal / नए बने रैन बसेरे का संचालन नगर निगम को देने को तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.