bell-icon-header
भोपाल

Monsoon को लेकर आई नई भविष्यवाणी, IMD ने सावधान रहने को कहा…..

Monsoon Update: मानसून की विदाई को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने कर दी डराने वाली भविष्यवाणी…..

भोपालSep 19, 2024 / 10:41 am

Astha Awasthi

Monsoon Update

Monsoon Update: भोपाल में शाम को शहर के कई हिस्सों में तेज बौछारे पड़ी। इस समय नमी अधिक है, इसलिए बादलों की स्थिति बनी हुई है। अगले दो तीन दिन मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है। इस समय कभी धूप तो कभी बादलों की स्थिति बन रही है। मानसून का जो सिस्टम बना था, वह लगातार कमजोर होता जा रहा है।
इसलिए फिलहाल तेज बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो तीन दिन मौसम इसी तरह रहेगा। साथ ही इस समय हवा का रूख भी बार-बार परिवर्तित हो रहा है।

मानसून को लेकर ये है भविष्यवाणी

मानसून की विदाई को लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की विदाई अभी तो फिलहाल नहीं हो रही है। ये अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही शुरू हो सकती है।
विशेषज्ञ का कहना है कि जिस तरह से अभी सिस्टम की गतिविधियां दिखाई दे रही है, उसके हिसाब से फिलहाल मानसून की विदाई में देरी हो सकती है। सितंबर में अभी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। कई जिलों में भयानक बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: एमपी के इन 6 जिलों की जमीन चिह्नित, 11 हजार करोड़ का होगा निवेश


बंगाल की खाड़ी की ओर से बना डिप्रेशन

इस समय हवा का रूख दक्षिण पश्चिमी है, साथ ही एक सिस्टम अभी एक्टिव है। इसके बाद बारिश होती है, तो नमी भी बनी रहेगी। ऐसे में अक्टूबर माह में ही विदाई की उम्मीद कर कते हैं।
अभी बंगाल की खाड़ी की ओर से बना डिप्रेशन आगे बढ़ रहा है। इसके असर के कारण आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश की स्थिति बन सकती है। भोपाल में भी तेज बारिश की स्थिति बन सकती है, इसके बाद दो दिन हल्की से मध्यम बारिश का दौर चल सकता है

Hindi News / Bhopal / Monsoon को लेकर आई नई भविष्यवाणी, IMD ने सावधान रहने को कहा…..

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.