bell-icon-header
भोपाल

Muslim Voters: मुस्लिम मतदाताओं ने कर डाला बड़ा खेला ! अपना नहीं बना सकी भाजपा, क्यों ?

Muslim Voters:भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां भाजपा ने सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस छह बार, भारतीय जनसंघ और जनता पार्टीने एक बार जीत दर्ज कराई है।

भोपालJun 05, 2024 / 08:46 am

Astha Awasthi

lok sabha election result 2024

Muslim Voters: भाजपा ने भले ही संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतों (Election Results 2024) से जीत हासिल कर ली हो, लेकिन वह मुस्लिम मतदाताओं के वोट प्राप्त करने में इस बार भी असफल रही। उत्तर व मध्य के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में भाजपा को हार मिली। उत्तर विधानसभा में आलोक शर्मा कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव से 5011 वोट से हारे, जबकि मध्य में भाजपा को कांग्रेस से 4688 वोट कम प्राप्त हुए। इन दोनों ही विधानसभाओं पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई। कमोबेश, पिछले चुनाव में भी यही हाल था।
ये भी पढ़ें: MP में आ गया मानसून ! IMD की भारी चेतावनी, 5 से 7 जून तक भयान बारिश का Alert

अपने-अपने घरों में हारे प्रत्याशी

आलोक शर्मा का घर पुराने शहर में ही है। ये उत्तर व मध्य विधानसभा की सीमा में है। बावजूद इसके वे यहां से चुनाव हार गए। इसी तरह कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव भोपाल ग्रामीण व बैरसिया में सक्रिय रहे हैं। पंचायत के चुनावों में पर्दे के पीछे सक्रिय भागीदारी करते रहे लेकिन यहां कांग्रेस को बड़ी हार मिली है।

भोपाल सीट का इतिहास

भोपाल लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती है। यहां भाजपा ने सबसे ज्यादा बार जीत दर्ज की है। कांग्रेस छह बार, भारतीय जनसंघ और जनता पार्टीने एक बार जीत दर्ज कराई है। 1952 से 1962 तक कांग्रेस, 1967 में भारतीय जनसंघ, 1971 में कांग्रेस, 1977 में जनता पार्टी, 1980 से १९84 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। 1989 से २०२४ तक बीजेपी के सांसद का दबदबा बरकरार है।

हुजूर से ज्यादा लीड गोविंदपुरा में

संसदीय चुनाव में भी विधानसभा में भाजपा के मिले मतों की बढ़त कायम रही। भाजपा की जीत में सबसे बड़ा योगदान कृष्णा गौर के गोविंदपुरा क्षेत्र से रही। यहां आलोक शर्मा को 1.37 लाख वोट मिले। जबकि हुजूर विधानसभा से भाजपा 1.32 लाख से ज्यादा वोट से जीती। भाजपा विधायक कृष्णा गौर ने विधानसभा चुनाव में एक लाख से अधिक वोट लेकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

Hindi News / Bhopal / Muslim Voters: मुस्लिम मतदाताओं ने कर डाला बड़ा खेला ! अपना नहीं बना सकी भाजपा, क्यों ?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.