bell-icon-header
भोपाल

MP Rain: तूफानी स्पीड से 90 मिनट में आ रहा प्री-मानसून, भोपाल सहित 6 संभागों में बारिश का अलर्ट

Monsoon In MP: भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। हालांकि उत्तरी मध्य प्रदेश के ग्वालियर, निवाड़ी, रीवा, खजुराहो आदि में अभी तपिश बनी रह सकती है।

भोपालJun 09, 2024 / 03:15 pm

Astha Awasthi

weather in bhopal tomorrow

Monsoon In MP: गर्मी से चार से पांच दिन में प्री-मानसून की बौछारों से राहत मिल सकती है। भोपाल मानसून समय से दो से तीन दिन पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आसपास बन रहे सिस्टम के चलते प्री-मानसून एक्टिव हो सकता है। वहीं मानसून भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भोपाल में भी समय से पहले यानी 17 जून तक दस्तक दे सकता है। आज से प्री-मानसून का बारिश शुरू हो जाएगी। संभावना है कि शुक्रवार को सुबह तेज बारिश हो सकती है।

इस बार अच्छी बारिश के आसार

पिछले साल के मुकाबले इस साल अच्छी बारिश की संभावना है। अप्रेल में मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान में 100 दिनों से अधिक बारिश की संभावना जताई थी, जबकि पिछले साल भोपाल में पूरे मानसूनी सीजन में 1 जून से 30 सित्बर तक कुल 54 दिन ही बारिश हुई थी। इस दौरान भोपाल में पूरे सीजन में 919.9 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 144.5 मिमी कम थी।

फिर चार डिग्री से अधिक बढ़ा पारा

मंगलवार को प्री-मानसून बारिश के कारण बुधवार को तेज गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन गुरुवार को तेज धूप के साथ ही तापमान में फिर 4 डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम 23.6 डिग्री दर्ज किया था।

अभी प्री-मानसून एक्टिविटी

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मप्र के आसपास सिस्टम सक्रिय है। अरब सागर से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। अगले तीन चार दिन प्री-मानसून एक्टिविटी देखी जा सकती है।

समय से पहले मानसून

मानसून की रफ्तार जिस तरह से दिखाई दे रही है, उसके अनुसार इस बार मानसून भोपाल समय से तीन चार दिन पहले आ सकता है। इस समय अरब सागर की ओर से मानसून ज्यादा एक्टिव है। अगले दो तीन दिनों में यह महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की उम्मीद है। इसी तरह की रफ्तार रही, तो भोपाल में भी 15 के बाद कभी भी मानसून का आगमन हो सकता है।

Hindi News / Bhopal / MP Rain: तूफानी स्पीड से 90 मिनट में आ रहा प्री-मानसून, भोपाल सहित 6 संभागों में बारिश का अलर्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.