इंदौर में मंगलवार 16 जुलाई को सुबह 5.30 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत एमपी के 15 जिलों में तेज बारिश (Heavy Rainfall) का दौर चलेगा।
मानसून ट्रफ आया नीचे (Monsoon Update)
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून (Monsoon Update) ट्रफ नीचे आई है। वहीं एक लो प्रेशर सिस्टम बंगाल की खाड़ी से एक्टिव हुआ है। पश्चिमी राजस्थान पर बना चक्रवात मानसून ट्रफ के साथ विलीन हो गया है। गुजरात के ऊपर भी एक साइक्लोन सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है। इसलिए एमपी में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है।
सोमवार को दिन भर उमस ने किया परेशान
राजधानी भोपाल में सोमवार को सुबह शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। सुबह से ही बारिश का दौर चलता रहा। इस दौरान सुबह 8:30 बजे तक 13.6 मिमी यानी आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दोपहर में शहर में तेज धूप भी खिली साथ ही बादलों की आवाजाही भी रही। इसके चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। सुबह बारिश के चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट आई लेकिन उसम से लोग परेशान नजर आए। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।