bell-icon-header
भोपाल

बड़ी खबर: 4 जून के बाद होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, अधिकारी-कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर !

MP NEWS: मध्यप्रदेश में जून माह में ही तबादले होने की संभावना है। सत्र के पहले सरकार भी प्रशासनिक सर्जरी चाहती है। इसमें कई जिलों के कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अफसरों के बदले जाने की संभावना है।

भोपालJun 03, 2024 / 10:47 am

Astha Awasthi

MP NEWS

MP NEWS: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद राज्य में प्रशासनिक सर्जरी होगी। तबादलों से प्रतिबंध भी हट सकता है। इसे लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। इसमें मंत्रालय से लेकर फील्ड में पदस्थ अफसर भी प्रभावित होंगे। विभागीय स्तर पर मशक्कत शुरू हो गई है।
विधानसभा चुनाव के बाद सरकार का काम-काज पटरी पर आया तो लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। ऐसे में अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले नहीं हो सके, जबकि प्रतिबंध हटाने की मांग कर्मचारी लंबे समय से कर रहे हैं। अब जबकि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने वाली है, ऐसे में तबादलों के इच्छुक कर्मचारियों की उमीदें बढ़ गई हैं।
ये भी पढ़ें: हाईवे पर सफर महंगा, 94 टोल प्लाजा पर 5% बढ़ाया गया टोल टैक्स

जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू

सूत्रों का कहना है कि तबादलों से प्रतिबंध लबे समय के लिए नहीं हटेगा, क्योंकि एक जुलाई से विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। स्कूलों की अवकाश भी समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में जून माह में ही तबादले होने की संभावना है। सत्र के पहले सरकार भी प्रशासनिक सर्जरी चाहती है। इसमें कई जिलों के कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अफसरों के बदले जाने की संभावना है।

चुनाव ने रोक दिए थे

प्रदेश में चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने के लिए कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही चुनाव कार्य से जुडे़ अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लग गई थी। ऐसे में सरकार चाहते हुए भी तबादले नहीं कर पाई। इस अवधि में केवल उन्हीं अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले हुए जो प्रशासकीय दृष्टि से अति आवश्यक थे। या फिर निर्वाचन आयोग की अनुमति से किए गए।

Hindi News / Bhopal / बड़ी खबर: 4 जून के बाद होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, अधिकारी-कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर !

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.