bell-icon-header
भोपाल

MP: राष्ट्रपति को पसंद आई कोसा और महेश्वरी, खरीदी 33 हजार की 2 साड़ी, आज महाकाल दर्शन करेंगी द्रोपदी मुर्मू

MP News: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। 18 सितंबर को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में रातभर आराम के बाद आज वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचेंगी। यहां जानें 19 सितंबर को राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट शेड्यूल

भोपालSep 19, 2024 / 11:15 am

Sanjana Kumar

मृगनयनी एम्पोरियम में साड़ी पसंद करतीे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू.

MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बुधवार 18 सितंबर को मध्यप्रदेश आईं। इंदौर में मृगनयनी एम्पोरियम में हाथकरघा पर बनी रेशम, कॉटन की चंदेरी व महेश्वरी साडिय़ां देखीं। और यहां उपस्थित सभी कलाकारों और बुनकरों से मुलाकात की।

कर्मचारी की पसंद से खरीदी साड़ी

इस दौरान उन्होंने कर्मचारी से साड़ी चुनने कहा तो, कर्मचारी ने हल्की पिंक महेश्वरी साड़ी पसंद कर दी। मुर्मु ने एक और साड़ी खरीदी और यूपीआइ से 33 हजार रुपए का बिल पे किया। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र के हस्तशिल्पी, बुनकरों से चर्चा की।

गोंड चित्रकार पद्मश्री दुर्गाबाई और कलाकार दंपति की कला को सराहा

भोपाल निवासी गोंड चित्रकार पद्मश्री दुर्गाबाई श्याम, और झाबुआ के कलाकार दंपती पद्मश्री रमेश व शांति परमार से प्रभावित हुईं। उनकी कला को सराहा। मुर्मू ने कहा, हमारी संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। इस दौरान गोंडी भित्ति चित्रकार दुर्गा श्याम ने उन्हें अपनी बनाई हुई पेंटिंग गिफ्ट की तो वहीं, झाबुआ की परमार दंपती ने अपनी प्रसिद्ध झाबुआ की गुड़िया और जनजातीय प्रतीक चिन्ह राष्ट्रपति को भेंट किया।

सीएम ने तोहफे में दी चंदेरी साड़ी

मृगनयनी के स्टाफ ने बताया कि राष्ट्रपति को कोसा सिल्क और महेश्वरी सिल्क की दो साड़ियां पसंद आईं। उन्होंने ये दोनों ही साड़ियां खरीदीं। इनमें से एक साड़ी 14 और एक साड़ी की कीमत 19 हजार रुपए है। इस तरह राष्ट्रपति ने कुल 33 हजार रुपए की दो साड़ियों की खरीदारी की।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राष्ट्रपति को अपनी ओर से चंदेरी साड़ी तोहफे के रूप में दी। इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद थे।

मुबारिक खत्री ने बताया कैसै तैयार होती है बाग प्रिंट की साड़ी, गिफ्ट भी की साड़ी


धार जिले के रहने वाले हस्तशिल्प कलाकार मुबारिक खान ने इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बाग प्रिंट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को साड़ी भी उपहार में दी।

आज डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति गुरुवार को सुबह 9.30 बजे हेलिकॉप्टटर से उज्जैन जाएंगी। महाकाल की पूजा के बाद दोपहर 3.20 बजे इंदौर में डीएवीवी में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 46 टॉपर्स को गोल्ड और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित करेंगी।
संबंधित खबरें

बचपन से मीठे की बेहद शौकीन हैं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पहली कमाई पर जी भर खाई और खिलाई ये मिठाई
राष्ट्रपति के सामने प्रदेश की बैगा बेटी ने सुनाई संघर्ष से सफलता की कहानी, गांव से 20 साल का जलसकंट खत्म
Maheshwari Saree : द्रौपदी मुर्मू को भेंट होगी महेश्वरी साड़ी, जानें इसकी खासियत
President Draupadi Murmu in MP: राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर रेसीडेंसी कोठी की ‘किलाबंदी’, बने नो फ्लाइंग जोन

आज का मिनट टू मिनट शेड्यूल

सुबह 9.20 मिनट पर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
9.50 मिनट पर उज्जैन पहुंच जाएंगी
10.10 मिनट पर महाकाल की आरती में होंगी शामिल
11.30 बजे वापस इंदौर लौटेंगी

11.55 बजे रेसीडेंसी कोठी में लंच करेंगी, यहां 3 घंटे रुकेंगी
दोपरह 3 बजे अहिल्या यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
शाम 4.35 बजे एयरपोर्ट से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें:

MP Wildlife: खुशखबरी, माधव राष्ट्रीय उद्यान में नजर आए दो नन्हे शावक, बढ़ा बाघों का कुनबा, Watch Video
Traffic Diversion: कल से 18 अक्टूबर तक इन रास्तों पर जाने से बचें, ये है बड़ी वजह

संबंधित विषय:

Hindi News / Bhopal / MP: राष्ट्रपति को पसंद आई कोसा और महेश्वरी, खरीदी 33 हजार की 2 साड़ी, आज महाकाल दर्शन करेंगी द्रोपदी मुर्मू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.