पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह (laxman singh) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। वे अक्सर ही अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बेबाक टिप्पणी कर सुर्खियों में आ जाते हैं वे हर बार कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से लेकर मध्यप्रदेश के नेताओं को खरी-खोटी सुना देते हैं। इस बार मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी (jitu patwari) को ही उन्होंने सुना दी।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का यह प्रदर्शन अब तक का सबसे खराब बताया जा रहा। इस चुनाव में कांग्रेस अपनी सभी 29 सीटें हार चुकी हैं। इसे लेकर जीतू पटवारी कांग्रेस नेताओं के निशाने पर है। हाल ही में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा था कि आलाकमान को पटवारी के कार्यकाल की समीक्षा करनी चाहिए। इसके बाद सीनियर कांग्रेस लीडर लक्ष्मण सिंह ने भी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर हमला बोल दिया।
संबंधित खबर: कांग्रेस की करारी हार के बाद कौन बनेगा MP प्रदेश अध्यक्ष…. अटकलों पर लगा विराम
कांग्रेस नेता ने कहा- सर्वे में 17 पूर्व मंत्री, 37 विधायक ही जीत रहे!
कांग्रेस नेता ने कहा- सर्वे में 17 पूर्व मंत्री, 37 विधायक ही जीत रहे!